WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

जन अभियान परिषद का दो दिवसीय नवांकुर क्षमता वृध्दि प्रशिक्षण संपन्न

Seoni 27 December 24
सिवनी यशो:-M.P. Jan Abhiyan Parishad  म.प्र. जन अभियान परिषद  (योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, म.प्र. शासन) द्वारा नवांकुर स्वैच्छिक संस्थाओं की 02 दिवसीय आवासीय क्षमता वृध्दि प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण जानकारियां से अवगत कराया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री सौरभ शुक्ला ने प्रतिभागियों से प्रथम दिन के फीडबैक और अनुभव कथन लेकर आज के सत्रों में पूरी तन्मयता के साथ यहां से सीखकर जान के उपरांत चयनित ग्रामों में कार्य रूप में परिणीत करने हेतु कहा।

आज के सत्रों में पशुपालन विभाग के सहायक संचालक डॉ. मनीष शेण्डे, उद्यानिकी विस्तार अधिकारी शिल्पा इंदौरकर ने अपने विभाग की योजनाओं से अवगत कराया तथा उसका अधिकत्तम लाभ लेने हेतु कहा। योगाचार्य डॉ गजेन्द्र डहरवाल ने योग का जीवन में महत्व तथा दैनिक दिनचर्या से प्रतिभागियों को अवगत कराया। अंतिम सत्र में प्रतिभागियों द्वारा एक आदर्श ग्राम कैसा होना चाहिये, इसे स्कैच कर एक दूसरे प्रतिभागियों से चर्चा की। समापन सत्र में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख श्री विनोद रहांगडाले जी द्वारा समाज कार्य के मूल में राष्ट्रवाद की भावना के संदर्भ में अपना उद्बोधन दिया।

सभी प्रतिभागियों को उनकी इस प्रशिक्षण में सहभागिता हेतु प्रमाण पत्र वितरित किये गये। आज के सत्रों का संचालन विकासखंड समन्वयक जन अभियान परिषद सुश्री अफसा खान द्वारा किया गया। जिले के समस्त विकासखंडो के समन्वयकगण अनिल चौरे, श्याम उईके, अशोक बेंन्द्रे, रीता वर्मा, मधुबाला चौरसिया, मोनिका चौरसिया, शोभना ठाकरे की उपस्थिति के साथ जिले की समस्त नवांकुर स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त कार्यालयीन स्टॉफ आशीष तिवारी, अनिल चिचले एवं अनिल नागरे की उपस्थिति रही। समस्त कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला समन्वयक जन अभियान परिषद सौरभ शुक्ला द्वारा किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!