भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री डाँ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Seoni 27 December 2024
सिवनी यशो:- देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ.मनमोहन सिंह जी (Former Prime Minister of the country and renowned economist Dr. Manmohan Singh) के निधन पर जिला भाजपा द्वारा शोक व्यक्त किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि उनका निधन राजनीतिक जगत के लिए बड़ी क्षति है। जनसेवा एवं राष्ट्रोत्थान के लिए उनके प्रयास सदैव याद किये जाएंगे।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल (BJP media in-charge Shrikant Aggarwal) ने बताया कि, पूर्व प्रधानमंत्री डां. मन मोहन सिंह का पुण्य स्मरण करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डा. ढाल सिंह बिसेन, श्रीमती नीता पटेरिया, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, बरघाट विधायक कमल मसर्कोले, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह, जिला माहामंत्री अजय डागोरिया, गजानंद पंचेश्वर, जयदीप सिंह चौहान साहित सभी जिला पदाधिकारियों , पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई है।





