WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

दुधमुंही बच्ची के साथ दरिंदगी : सिवनी में आज सौंपा जायेगा ज्ञापन

मरार माली समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर कावरे नेे कहा कि कृत्य निंदनीय है अपराधी को मिले कड़ी से कड़ी सजा

Seoni 27 December 2024
सिवनी यशो:-:- मरार माली समाज द्वारा आज 28 दिसंबर को बालाघाट जिले में हुई मरार समाज की 3 साल की बच्ची से दरिंदगी के विरोध में जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम के ज्ञापन सौंपा जायेगा । मरार माली समाज की ओर से समस्त सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिती की अपील की गयी है । दी गयी जानकारी में बताया गया है कि समस्त सामाजिक बंधु 28 दिसंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे राशि लाँन सिवनी में एकत्रित होंगे और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जायेगा । समाज की ओर से सभी बंधुओं से उपस्थित होने का किया गया है और ज्ञापन के माध्यम से जघन्य कृत्य दोबारा ना हो एवं अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की जायेगी ।

यहाँ बता दें कि पुलिस थाना कोतवाली, बालाघाट के अंतर्गत वार्ड नं. 07, मरारी मोहल्ला, बैहर चौकी, बालाघाट निवासी एक मरार माली समाज की एक 03 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ लियाकत अली नामक व्यक्ति ने ज्यादती की है। जिसके विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली बालाघाट में अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है।

उक्त अपराधी के विरुद्ध आहत परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। जिसकी घोर भर्त्सना करते हुए मरार माली महासभा प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर नानो कावरे ने कहा, इस निंदनीय, अपराधी के इस हैवानियत भरे कृत्य से मरार माली समाज ही नहीं अपितु सर्व समाज आहात, भयभीत और रोष में हैं। मानव समाज के अक्षम्य, अपराधी लियाकत अली के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करते हुए मृत्यु दंड जैसी कठोर सजा दिये जाने मांग को लेकर गत दिवस बालाघाट में महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश के नाम जिला पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गयी है कि पीडि़त मासूम बच्ची को न्याय मिले तथा सभ्य मानव समाज में ऐसी वीभत्स घटना की पुनरावृत्ति कदापि ना हो।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!