मध्यप्रदेशसिवनी

पंजाब नेशनल बैंक बाधक बन रहा है सरकार की गरीब कल्याण योजना में – राजिक

Seoni 27 December 2024
सिवनी यशो:- केन्द्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सपनों पर पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) पानी फेर रहा है । प्रेस को जारी विज्ञप्ति में नगरपालिका स्वास्थ्य सभापति राजिक अकील ने बताया कि सिवनी नगरपालिका (Seoni Municipality) ने प्रधानमंत्री आवास के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के हितग्राहियों के लिए ग्राम कंडीपार में 1200 सौ आवासों का निर्माण प्रारंभ करवाया, कमीशन खोरी के चलते मोंटोकार्लो कम्पनी (Montecarlo Company) ने जो कि उक्त आवासों की ठेकेदार कम्पनी थी, जिसने मात्र 116 आवासों का कार्य अधूरा छोड़कर सिवनी नगरपालिका के अधिकारियों से सॉठ-गॉठ कर उसके द्वारा किये गये कार्य के अतिरिक्त लगभग 4 करोड़ रूपय का अग्रिम भुगतान लेकर आवास कार्य बंद कर फरार हो गई थी।

2018 से 2022 तक सिवनी नगरपालिका ने कंडीपार में निर्माणाधीन आवास का कार्य प्रारंभ कराने और ना ही ठेकेदार को अग्रिम भुगतान की राशि वसूली के संबंध में कोई प्रयास किया। 2022 में नई परिषद के गठन के बाद मोन्टोकार्लो कम्पनी से पत्राचार कर उसे अग्रिम भुगतान राशि की वसूली के लिए कहा गया अन्यथा कानूनी कार्यवाही करने की बात कही गई।

उक्त ठेकेदार द्वारा 4 करोड़ रू. अग्रिम और 2 करोड़ रूपय ब्याज की राशि नगरपालिका सिवनी को लौटाया। उसके बाद सिवनी नगरपालिका ने कंडीपार में अधूरे पड़े आवासों का कार्य प्रारंभ कराया जो कि प्रधानमंत्री आवास के 116 भवनो का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है यह आवास हितग्राहियों को आवंटन की राह देख रहें है।

यहॉ यह बताना उचित होगा कि अगस्त 2018 में आर्थिक रूप से कमजोर 116 हितग्राहियों ने सिवनी नगरपालिका में कंडीपार में आवास प्राप्त करने के लिए 20 हजार रू. की राशि ब्याज से ऋण लेकर, गहने बेचकर जमा इस उम्मीद के साथ की कि उन्हें शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिल जायेंगा। प्रधानमंत्री आवास में एक मकान की कीमत 4 लाख 50 हजार रू. ऑकी गई, जिसमें 20 हजार रू. हितग्राही से नगद, 1 लाख 80 हजार रू. पंजाब नेशनल बैंक से हितग्राही के नाम से ऋण, 2 लाख 50 हजार रू. शासन से मिलना था। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा प्रधानमंत्री आवास के 82 हितग्राही के ऋण के लिए समस्त दस्तावेज जमा होने के बाद भी मात्र 2 हितग्राहियों के ऋण स्वीकृत किये है, 80 हितग्राहियों को पंजाब नेशनल बैंक ऋण नही दे रहा है ।

कभी बैंक प्रबंधन, कभी स्टाफ की कमी बताकर हितग्राहियों को परेशान कर रहें है

एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने भाषणों में शासकीय योजनाओं में हितग्राहियों के लिए बैंक गैरंटी बनने की बात करते है वही दूसरी ओर पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक और अधिकारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किये गये वादो को सिरे से नकारते नजर आ रहें है। पंजाब नेशनल बैंक सिवनी के रवैये से वर्षो से प्रधानमंत्री आवास का सपना देख रहे हितग्राहियों को आज दिनांक तक पूर्ण हो चुके प्रधानमंत्री आवास का लाभ नही मिल पाया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button