आर्ट ऑफ लिविंग के हेप्पीनेस शिविर
योगा, प्राणायाम, ध्यान, मेडिटेशन, के माध्य्म से लोगों को तनाव मुक्त रहने के टिप्स बताए
Chhindwara 29 December 2024
सौसर यशो:- सौसर में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा हैप्पीनेस शिविर का आयोजन किया गया जिसका समापन धूमधाम से किया गया शिविर,में योगा,प्राणायाम,ध्यान,मेडिटेशन, के माध्य्म से लोगो को तनाव मुक्त रहने के टिप्स बताए गए….द आर्ट ऑफ लिविंग कई स्वयं के विकास के लिए तनाव निष्कासन कार्यक्रम का आयोजन करती है जो लोगों को जीवन की चुनौतियों का लालित्यपूर्ण रूप से सामना करने की शक्ति प्रदान करता है। यह कार्यशाला में भाग लेने वालों को ऐसी निपुणता और तकनीकों से सुसज्जित किया जाता है जिससे उनके जीवन के स्तर में बढ़ावा होता है।
दिन प्रतिदन के तनाव और खिंचाव के बीच खुश रहकर जीवन का आनंद लेना ही आर्ट ऑफ लिविंग है। यह एक तकनीक है, जिसके माध्यम से तनाव और चिंताओं को दूर कर जीवन में खुशी और आनंद लाने की कला सीखी जाती है। इस अवधारणा की लोकप्रियता का पता इस बात से ही लगाया जा सकता है कि अब इसे कॉरपोरेट लेवल पर भी अपनाया जा रहा हैरविशंकर महाराज का आर्ट ऑफ लिविंग न केवल भारत मे अपितु लगभग 168 देशों में जीवन जीने की कला सिखाता जो आज के तनावपूर्ण जीवन को शांति के मार्ग पर लेकर जाने के लिए आवश्यक है।





