छिंदवाड़ामध्यप्रदेशमनोरंजन
छिंदवाड़ा में बनी फि़ल्म द काऊ का प्रदर्शन
Chhindwara 30 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- 28 व 29 दिसंबर को जबलपुर में महाकौशल फिल्म फेस्टिवल 2024 में छिंदवाडा में बनी युवा स्टार्टअप पर आधारित फिल्म द काऊ का चयन किया गया, जिसमे प्रवीण चौरागड़े द्वारा निर्देशिक फि़ल्म द काऊ का प्रदर्शन कर सभी अतिथियों, कलाकारों व दर्शकों को दिखाया गया । डी. ओ. पी. चिरंजीव पवार थे, फिल्म स्टोरी लेखन अदिती जोशी का था , वॉइस आर्टिस्ट अदिती जोशी और प्रियंका पवार ने किया , इस फिल्म के निर्माण में राजेश पवार , श्रीमती सुमन पवार , प्रियंका स्टूडियो और चौरागड़े बुटिक ने सहयोग प्रदान किया फिल्म निर्देशक प्रवीण चौरागड़े ने महाकौशल फिल्म फेस्टिवल (जिसमे पवन स्थापक जी , प्रशांत कर्मवीर और अंजनी ज्योतिषी सर) का बहुत बहुत आभार माना।





