क्राइमछिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेशराजनीति

ठूस ठूस कर गोवंश से भरे कंटेनर को पकड़ा

Chhindwara 30 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- राष्ट्र्रीय हिन्दू सेना छात्र परिषद जिलाध्यक्ष विजय गौली ने बताया है की अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत बाईपास मार्ग में गोवंश से भरे कंटेनर को पकड़ा हैं जिसमें दो आरोपी को पकड़ाए हैं । राष्ट्र्रीय हिन्दू सेना एवं राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कंटेनर का पीछा किया और रोकने का प्रयास किया लेकिन कंटेनर चालक रुका नहीं हालांकि कुछ किलोमीटर के बाद पीछा कर कंटेनर को रोका तो मवेशी ठूस ठूस कर भरे हुए थे । जिसे राष्ट्रीय हिन्दू सेना एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाहर निकाल और गौशाला पहुंचाया गया है।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर क्रमांक क्रछ्व,14,त्रञ्ज,1243 जो कि नरसिंहपुर से होते हुए छिंदवाड़ा की ओर आ रहा है जिसे संगठन के कार्यकर्ता की भारी मशक्कत से सिंगोड़ी के पास पकड़ लिया गया इस कार्रवाई में सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय हरिप्रसाद इकलेश आहके राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत विजय गौली गोलू सराठे हनी राजपूत शुभम लोहार संदीप वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button