देश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अजय डागोरिया अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त शुभचिंतकों में हर्ष

Chhindwara 30 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- सिवनी यशो:-भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री पूर्व पार्षद अजय डागोरिया को अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है ।
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा  ने अजय डागोरिया की नियुक्ति पत्र देते हुये कहा है कि मैं रामगोपाल राजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय वाल्मीकि, महासभा (रजि.) के संस्था संविधान में प्रदत्त अधिकार के अन्तर्गत निम्नानुसार नियुक्ति करता हूँ। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री डागोरिया को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करते हुये अपेक्षा व्यक्त की जाती है कि जिस पद पर आपकी नियुक्ति की गई है ।

उसके अनुरुप आप कार्य करेंगे तथा सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक व आर्थिक उत्थान में संवैधानिक उपायों व प्रयासों से वाल्मीकि समाज के सर्वांगीण विकासार्थ अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के उद्देश्यों व आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु राष्ट्रीय स्तर पर समाज को संगठित एवं जागृत करने तथा उसमें नवचेतना का संचार करने में अपनी पूर्ण क्षमता व शक्ति का उपयोग कर तन-मन-धन से सेवा करेंगे/करेंगी। नियुक्ति पत्र आज दिनांक से अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।
अजय डागोरिया को बाल्मीकि महासभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने पर सामाजिकजनों एवं शुभचिंतको ने शुभकामनाएँ दी है ।

अजय डागोरिया अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के राष्ट्रीय सचिव नियुक्त शुभचिंतकों में हर्ष - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button