कॉलेज चलो अभियान… विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया
Chhindwara 30 December 2024
छिंदवाड़ा यशो:- कॉलेज चलो अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारना में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने हेतु प्रेरित किया गया। कक्षा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के द्वारा संचालित योजनाएं, विभिन्न छात्रवृत्ति, नई शिक्षा नीति 2020, पाठ्य सहगामी क्रियाओं, एवं प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस छिंदवाड़ा में संचालित पाठ्यक्रम एवं महाविद्यालय के द्वारा उपलब्ध सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को कॉलेज में विषय चयन एवं रोजगार प्राप्ति विषयक जानकारी प्रदान की गई।
डॉ टीकमणि पटवारी सहायक प्राध्यापक, हिंदी, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस छिंदवाड़ा द्वारा विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं प्राचार्य की उपस्थिति में कॉलेज चलो अभियान के तहत विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्राचार्य श्रीमती भारती त्रिवेदी एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में सफलता पूर्वक अभियान संपन्न हुआ।





