WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

एकल विद्यालय के दश दिवसीय अभ्यास वर्ग का हुआ समापन

Seoni 31 December 2024
सिवनी यशो:- केवलारी एकल विद्यालय नवीन आचार्य अभ्यास वर्ग के दस दिवसी के आचार्य प्रशिक्षण शिविर का बघेल मंगल भवन के सभाहाल मे समापन किया गया समापन कार्य क्रम मे अतिथि डा अविनाश तिवारी , सचिन अवधिया , सुजीत राय, संतोष मोदी बालक राम डेहरिया रामकृष्ण डेहरिया मोतिराम हरदुवा के आतिथ्य मे एवं अशोक बंदेवार संच समिति अध्यक्ष के अध्यक्षता मे संपन्न किया गया ।

कार्यक्रम मे एकल परिवर के दादूराम श्याम प्रभाग प्रशिक्षण प्रमुख , विनय जी अंचल अभियान प्रमुख , मंजू उईके अंचल प्रशिक्षण प्रमुख , योगेश जी कार्यलय प्रमुख एवं रेखा साहू अरुण साहू भरत मरावी संच प्रमुख की विषेश उपस्थिती रही । उपस्थित अतिथियो द्वारा अपने उद्बोदन समरसता और आचार्यों के गुण और कार्य विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में आचार्यो को प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, जागरण शिक्षा, संस्कार शिक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिससे आचार्यो को काफी लाभ हुआ।

एकल अभियान प्रशिक्षण में पंचमुखी शिक्षा की विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के समापन सत्र में उपस्थित अतिथियो द्वार आचार्यों को सामाजिक समरसता पर विस्तार से जानकारी देते हुए आचार्यों के गुण व कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।

एकल विद्यालय के आचार्य ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिक्षा का ज्ञान फैला रहे हैं जो सराहनीय कार्य है। देश के कई भागों में एकल अभियान के तहत एकल विद्यालयों स्थापित कर आचार्यों की भर्ती की गई।

प्रशिक्षण मे उपस्थित आचार्यो का मार्ग दर्शन किया गया । वर्ग के अन्तिम दिन सामाजिक समरसता और आचार्यों के गुण और कार्य विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अभ्यास वर्ग में केवलारी पलारी पंडिया छपारा संच के महिला-पुरुष आचार्यों की उपस्थिति रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!