सिवनी

सेवारत एवं सेवा निवृत शिक्षको की समस्याओं के निराकरण के लिये शिविर 31 दिसंबर से

Seoni 31 December 24
सिवनी यशो:- सिवनी जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया है कि संचालक लोक शिक्षण संचा.भोपाल का पत्र क्र./बी/01/2024/314 भोपाल दि.18.10.2024 एवं संयुक्त संचा.लोक शिक्षण संभाग जबलपुर का पत्र क्र./निज सहा./2024/6053 जबलपुर , दिनांक 04.12.2024 प्राप्त निर्देश अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग अतंर्गत कार्यरत/सेवानिवृत शिक्षक संवर्ग के शासकीय सेवको की विभिन्न लंबित समस्याओं के त्वरित निराकरण की दृष्टि से आगामी शीतकालीन अवकाश दिनांक 31 दिस.2024 से दि. 04 जन.2025 तक की समयावधि में जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है।

जिसमें संबंधित शिक्षक/शासकीय सेवक भी अपनी समस्या के निवारण हेतु शिविर में उपस्थित हो सके। इस हेतु शासकीय सेवको से एजूकेशन पोर्टल पर ऑनलाईन ÓÓपरिवेदना निवारण प्रबंधन प्रणालीÓÓपर समस्या संबंधी आवेदन अपलोड कर पंजीकृत की प्रति सहित शिकायत को प्रभारी अधिकारी जमा करेगे। जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर पर्यवेक्षण श्री अमित तिवारी, लेखाधिकारी,संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय संभाग जबलपुर को नियुक्त किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!