देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी
वायु सेना अग्निवीर के ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Seoni 02 January 2025
सिवनी यशो:- जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जिसमें आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 07 जनवरी से प्रारंभ होकर 27 जनवरी 2025 तक जारी रहेगी। उन्होंने बतया कि जिन युवाओं का जन्म 01 जनवरी 2005 से 01 जुलाई 2008 के मध्य हुआ है तथा अविवाहित पुरूष और महिला आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। ऐसे इच्छूक आवेदक अपना आवेदन वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती उपरोक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती हैं एवं ऑनलाइन परीक्षा 22 मार्च 2025 से होगी।





