WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

Seoni 02 January 2025
सिवनी यशो:- शासकीय महाविद्यालय कुरई में नशामुक्त भारत अभियान (Drug Free India Campaign) कार्यक्रम के तहत विविध जागरूकता कार्यक्रम जैसे पोस्टर,भाषण,निबंध,नारा लेखन,वाद विवाद,रंगोली इत्यादि प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम संयोजक प्रो पंकज गहरवार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवाओं को जोडऩा हैं। क्योंकि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं तथा युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान हैं।

   आयोजित कार्यक्रम के दौरान नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम के विजेताओं अलमास खान,अर्चना उईके, शिल्पा कावल,हिमांशु बरमैया, अमूल सुरपाम इत्यादि विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया। उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपनी क्षमता के अनुसार अपने देश को नशामुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. तीजेश्वरी पारधी,नागेश पंद्रे, रामप्रसाद डेहरिया, भूमेशवरी राहंगडाले इत्यादि की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!