एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी केवलारी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में नागपुर एवं सिवनी मालवा के मध्य फाइनल म
Seoni 05 January 2025
छपारा यशो:- आज दिनांक 05 जनवरी 2024 दिन रविवार को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह जी ने विधानसभा क्षेत्र के *केवलारी मुख्यालय में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी केवलारी के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राज्यीय लेदर बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में सम्मिलित होकर सहभागिता किया।
सर्वप्रथम विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह जी ने क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल मुक़ाबले में बीटीसी नागपुर एवं सिवनी मालवा के मध्य होने वाले मेच के आयोजन में उपस्थित होकर सिक्का उछालकर टॉस कराया तत्पश्चात् श्री हनुमान जी एवं लक्ष्मी जी का पूजन एवं ध्वज वंदन व राष्ट्रगान कर क्रिकेट मेच का शुभारंभ किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी केवलारी समिति के सदस्यों द्वारा विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह जी का तिलक वंदन एवं बैच लगाकर स्वागत किया।
तत्पश्चात् विधायक रजनीश हरवंश सिंह ने नागपुर एवं सिवनी मालवा के मध्य हो रहे रोमांचक मेच का आनंद लिया एवं क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन में उपस्थित दर्शक बंधुओं को संबोधित कर खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ प्रेषित किया।






