शिव कथा को सुनने से मनुष्य जन्म मृत्यु के बंधन से हो जाता है मुक्त: पंडित वीरेंद्र शुक्ल
कथा के उपरांत पंडित वीरेंद्र जी शुक्ल ने किया बड़ी संख्या में रुद्राक्ष का वितरण
Chhindwara 05 January 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- चौधरी परिवार द्वारा सिवनी रोड केएम होटल के पीछे संगीतमय महाशिवपुराण का आयोजन कथा मर्मज्ञ एवं ज्योतिषाचार्य पंडित वीरेंद्र शुक्ल जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। कथा के सातवें दिन पंडित शुक्ल द्वारा द्वादश ज्योर्तिलिंग की कथा को श्रद्धालुओं को श्रवण कराया।
इसके साथ ही उन्होंने ने बताया कि भक्ति पूर्वक महाशिवपुराण के आयोजन को करने एवं श्रवण करने से मनुष्य जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त होकर इस भवसागर से पार पा जाता है। कथा उपरांत कलाकारों के द्वारा भगवान शिव की अदभुत झाकियां प्रस्तुत की गई।
कथा के उपरांत सभी भक्तों को रुद्राक्ष एवं बिल्वपत्र का वितरण पंडित वीरेंद्र जी शुक्ल के द्वारा किया गया। आकर्षक भजनों एवं संगीत से भरे इस आयोजन में बड़ी संख्या में धर्मप्रेमीजन उपस्थित हुए। कथा के पूर्व प्रात: 08 बजे से 10 बजे तक रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया जा रहा है। सोमवार को प्रात: 10 बजे कथा का विसर्जन किया जाएगा इसके उपरांत महाप्रसादी का वितरण कथा स्थल से किया जाएगा।



