WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

अन्नदूत ट्रांसपोर्टरों द्वारा उचित मूल्य दुकानों को कम दिया जा रहा है खाद्यान्न

पी.डी.एस.दुकानों में खाद्यान्न तौलकर प्रदान करने हेतु सौंपा ज्ञापन

Seoni 06 January 2025
सिवनी यशो:- शासकीय उचित मूल्य दुकानों में वर्तमान में प्रतिमाह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खाद्यान्न अन्नदूत ट्रांसपोर्टरो प्रदाय किया जाता परंतु इनके द्वारा उचित मूल्य की दुकानों पर खाद्यान्न तौलकर प्रदाय नही किया जा रहा है, जबकि संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मध्यप्रदेश भोपाल का पत्र क्रमांक 2432 भोपाल दिनाँक 27 मार्च 2019 को जारी आदेश में स्पष्ट लेख हैं कि पी.डी.एस.दुकानों में प्रतिमाह प्रदाय खाद्यान्न तौलकर ही दिया जाये परंतु उस आदेश का पालन नहीं हो रहा है । किसी भी अन्नदूत ट्रांसपोर्टर द्वारा राशन दुकानों को खाद्यान्न तौलकर उपलब्ध नही कराया जा रहा है। जिससे प्रतिमाह शासकीय उचित मूल्य दुकानों में 5-10 क्विंटल खाद्यान्न कम मिल रहा है । जिसका खामियाजा राशन दुकान विक्रेताओं को उठाना पड़ता है । मध्यप्रदेश सहकारी समिति महासंघ जिला इकाई सिवनी के जिलाध्यक्ष बंशीलाल ठाकुर द्वारा बताया गया कि इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर माँग की गई है कि जिले में संचालित समस्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों को प्रतिमाह खाद्यान्न तौलकर प्रदाय किया जाए ।

उपार्जित धान परिवहन कार्य मे तीव्रता लाई जाए

इस हेतु जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला प्रबंधक MPWLC एवं अन्नदूत ट्रांसपोर्टरों को सख्त आदेशित किया जावें, इसके अतिरिक्त जिले में वर्तमान में लगभग 2 लाख 18 हजार क्विंटल धान परिवहन हेतु शेष है इसका तत्काल तीव्रता से परिवहन कराने की मांग भी जिला कलेक्टर से की गई है, जिससे समितियों को आगे होने वाली नकुसानी से बचाया जा सकें, आगे बंशीलाल ठाकुर द्वारा बताया गया कि जिले की सहकारी समितियों में ब्लैकमेलिंग की दृष्टि से सी.एम.हेल्पलाइन में झूठी शिकायत करने एवं अनावश्यक सूचना का अधिकार लगाकर परेशान करने वाले असामाजिक तत्वों का चिह्नांकन कर उनके विरुद्ध कठोरात्मक कानूनी कार्यवाही करने की मांग भी जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में लेखांकित की गई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!