WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी विधायक मुनमुन राय के कारण 4 माह से छिंदवाड़ा में काम बंद

किसानों में आक्रोश अधिकारियों ने 30 मई तक पहुँचेगा खेतो में पानी

पेंच सिंचाई माइक्रो वन परियोजना…
जल संसाधन के अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया है कि 30 मई तक खेतों में पानी पहुंचा देंगे
किसानों ने बताया कि 30 मई तक पानी नहीं पहुंचा तो सिवनी जाने वाली नहर बन्द कर देंगे एवं जल सत्याग्रह करेंगे

 

Chhindwara 12 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पेंच माइक्रो वन इरिगेशन परियोना 130 करोड़ की है योजना का जलसंसाधन विभाग ने मेसर्स एच.ई.एस. इफ्रा प्राईवेट लि. हैदराबाद से 30 जून को 2019 को एग्रीमेन्ट किया था तब प्रदेश में कमलनाथ की सरकार थी।
इस परियोजना से चौरई क्षेत्र की 12,800 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होना है, एग्रीमेन्ट के अनुसार अभी तक ठेकेदार को योजना पूरी कर देना था, किन्तु ठेकेदार काम ही नहीं कर पा रहा है, क्षेत्र के किसान योजना को पूर्ण करने के लिए बराबर दबाव डाल रहे है, किन्तु ठेकेदार है कि थोड़ा सा काम करता है और काम बन्द कर देता है। तत्कालीन कार्यपालन यंत्री आशीष महाजन ने पाईप के नाम 12 करोड़ एडवान्स दिया था, तब शासन ने इन्हे सस्पेन्ड कर हटा दिया था, उसके बाद प्रभारी कार्यपालन यंत्री सन्तकुमार सिरसाम को यह कार्य दिया गया तो उन्होने कुल मिलाकर 90 करोड़ रूपये ठेकेदार को फिर दे दिया।

जब ग्रामीणों को पता चला कि योजना में काम कुछ नहीं हुआ है थोड़े से पाईप खेतों में डाल दिये गये है तो उन्होने उग्र आन्दोलन किया एवं लोकसभा चुनाव में बहिस्कार करने का ऐलान कर दिया तो विभाग जागा और कार्य प्रारम्भ हुआ, इस समय ग्रामीण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले थे तब उन्होने कहा था कि सांसद नकुलनाथ, विधायक सुजीत चौधरी कांग्रेस के हैं, आप मुझसे कह रहे है मुख्यमंत्री तक बात पहुंचने के बाद काम प्रारम्भ हुआ।
किसानों ने बताया कि विगत 3-4 माह से काम बन्द है क्योकि सभी मजदूर सिवनी में मुनमुन राय के क्षेत्र में कार्य करने गये है।

33 ग्रामों के किसानों रखी थी बैठक

कार्य प्रारम्भ करने को लेकर 33 ग्राम के किसानों ने बैठक रखी जिसमें किसान और प्रशासन के लोग उपस्थित थे। जिन ग्रामों के किसान आये थे उन गांवों के नाम निम्न है:- जमुनिया, कहरगांव, पांजरा, बगदरी, मड़ई, पिपरियारती, टंढा, रामगढ़, बिलहरा, खिरेटी, जुरतरा, तूनवाड़ा, गोगरी, कुंडा, आमाबोह, गोपालपुर, नरपनपुर, केदारपुर कला, केठारपुर खूर्द, बीजावाड़ा, माचिवाड़ा, हरभटा, किरंगीपार, किरकिरी, परासिया, सागर पिपरिया मानसिंग, कपुर्दा, समसवाड़ा, बिछुआ, हथनी, हथोड़ा उमरिया उपस्थित थे।
बैठक में प्रशासन की ओर से विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री प्रभार कर टेकाम, सब इंजीनियर दिनेश सनोडिया एस.डी.एम. प्रभात मिश्रा, एस.डी.ओ.पी उपस्थित थे।
ग्राम में काम प्रारम्भ करने को कहा तो अधिकारियों ने कहा कि 30 मई तक खेतों में पानी पहुंच जायेगा। 30 मई तक पानी खेतों में नहीं पहुंचा तो किसान सिवनी की नहर का पानी बन्द कर जल सत्याग्रह करेंगे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!