देवी ज्ञानेश्वरी ग्लोबल गौरव टाँप टेन अवार्ड से सम्मानित
ज्जैन में माँ शारदा ज्योतिष अनुसंधानम् संस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष ,वास्तु ,आयुर्वेद महासम्मेलन का आयोजन 4,5 जनवरी 2025
Seoni 18 January 2025
सिवनी यशो:- बाबा श्री महाकाल जी की पावन नगरी उज्जैन में माँ शारदा ज्योतिष अनुसंधानम् संस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष ,वास्तु ,आयुर्वेद महासम्मेलन का आयोजन 4,5 जनवरी 2025,कालगणना की नगरी उज्जैन मे पं. दिनेश गुरुजी एवं पूर्व मंत्री योगेन्द्र महंत जी के संयोजकत्व में दो दिवसीय 34 वां अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु महासम्मेलन उज्जैन के होटल राजाराम चिंतामन रोड उज्जैन के विशाल सभाग्रह में संपंन्न हुआ ।
इस दिव्य समागम मे माँ बगलामुखी शक्ति सिद्धपीठ जिला सिवनी मध्यप्रदेश की संत देवी ज्ञानेश्वरी गोस्वामी जी को ग्लोबल गौरव टॉप टेन अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया द्य गुरु माँ देवी ज्ञानेश्वरी जी ने अपने उद्बोधन में कहा साधक सिद्ध महापुरुष जन दस महाविद्या की साधना आराधना माँ बगलामुखी देवी ब्रम्हशक्ति की आराधना करके उस दिव्य शक्ति को आशीर्वाद स्वरूप एकत्रित कर उचित समय आने पर विश्व जन कल्याण के लिये शिष्यों को एवं भगवदभक्तों मार्गदर्शन स्वरूप प्रदान करते हैं गुरुमाता ने यह भी कहा कि सभी ज्योतिषियों को गुरुकृपा एवं इष्ट प्रबल करना अति आवश्यक है क्योंकि गुरुमार्ग से ही इष्ट कृपा प्राप्त होगी ।
इष्ट प्रबल है तो आपके प्रत्येक भविष्य फलादेश सही एवं सटीक सिद्ध साबित होगा
गुरु माता ने बताया प्रत्येक मनुष्य नवग्रह की महादसाओं के द्वारा ही जीवन में सुख दु:ख का भोगकाल भोगता है किन्तु इन नवग्रहों से भी ऊपर होता है दसवां ग्रह जो सद्गुरु ,सिद्धगुरु ,परम इष्टगुरु के पास होता है ।
और वह दसवां ग्रह होता है अनुग्रह ,अनुनय ,विनय जो कि काल से भी परे है जोकि यह सिद्धि महाकाल साधक ,ब्रम्हास्त्र महाविद्या उपासकों के सानिध्य में ही प्राप्त होता है द्य मनुष्य के जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट हो ,माँ बगलामुखी एवं बाबा श्री महाकाल सिद्ध साधक या साधिकाओं के सानिध्य में जप ,तप करने से सर्व काल दु:ख दरिद्रता से मनुष्य मुक्त हो सकता है द्य
इन्हीं दस महाविद्याओं के साधना के विषय पर विशेष जानकारी प्राप्त कराने पर माँ बगलामुखी सिद्ध साधिका देवी ज्ञानेश्वरी गोस्वामी जी को अभि तक 21 वे बार अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडल द्वारा अनेक पद से सम्मानित किया जा चुका है अत: इस बार 22 वे बार अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल टॉप टेन अवॉर्ड से उज्जैन में सम्मानित किया गया है द्य
जैसे :- ज्योतिर्विद ,ज्योतिषाचार्या ,ज्योतिष रत्न ,इंडिया टॉप टेन ,ज्योतिष भूषण ,ज्योतिष शिरोमणि ,ज्योतिष वशिष्ठ जैसे और भी अनेक पदों से सम्मानित किया जा चुका है देवी ज्ञानेश्वरी जी को 100 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में विद्वानों के विशाल समूहों के समक्ष अपनी योग्यता को सच साबित किया है और अब इस बार पूज्य गुरुमाता जी को 4,5 जनवरी 2025 उज्जैन कार्यक्रम में देश के जानें मानें ज्योतिषाचार्य गण एवं बाबा महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी पं .दिनेश गुरुजी ,विक्रम विश्वविद्याल के कुलपति बी एच यू से ज्योतिष के विभागाध्यक्ष डॉ .शत्रुघ्न त्रिपाठी ,डॉ. अनिल वत्स जी,लाल किताब के मर्मज्ञ डॉ .जे डी वशिष्ठ जी दिल्ली ,श्री जय प्रकाश धागे वाले जी मुंबई ,डॉ.शची केशरी जी मुंबई ,पं.खिंवराज शर्मा जोधपुर , एस्ट्रो पूनम शुक्ला बिलासपुर ,एस्ट्रो मोना सुरेन्द्र जी दिल्ली ,संगीता शर्मा ,डिंपल शर्मा हिरेन्द्र शुक्ला ,जी इंदौर , महेश पुजारी ,पं .अवधेश शर्मा गुना ,गौरव शर्मा श्रद्धा सोनी द्वारा ज्योतिष के अनेक सूत्रों पर विवेचन हुआ,मंथन हुआ।
ऐंसे लगभग 400 से अधिक विद्वानों ने इस दिव्य महासम्मेलन में भाग लिया द्य एवं पूज्य गुरु माता जी को सम्मानित किया गया द्य
पूज्य गुरु माता जी ने इस सफल आयोजन की बधाई आयोजन करता पं.दिनेश कुमार शर्मा जी को बहुत बहुत बधाई शुभ मंगल कामनायें भी दी ।





