WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

हर खेत को पानी और हर हाथ मिले काम इस दिशा में सरकार कर रही कार्य- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्यातिथ्य में स्वामित्व योजना का राज्य स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

समाज के चारों स्तंभ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिवनी 18 जनवरी 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि प्रधानमंत्र नरेन्द्र मोदी ने बिना किसी भेदभाव के लोगों को स्वामित्व का अधिकार दिया है। यह स्वामित्व का अधिकार सिर्फ भू-अधिकार का स्वामित्व ही नहीं बल्कि उनके स्वाभिमान का अधिकार है। जिसके माध्यम से घर का मूल्यांकन सही ढंग से किया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित स्वामित्व योजना 15.63 लाख हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्रों का वितरण तथा लगभग 190 करोड की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्वामित्व योजना के तहत देश भर के 50 हजार से अधिक गांवों में 65 लाख प्रापर्टी कार्डों का वितरण और योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने देखा और सुना।

हर खेत को पानी और हर हाथ मिले काम इस दिशा में सरकार कर रही कार्य- मुख्यमंत्री डॉ. यादव - Seoni News

समाज के चारों स्तंभ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनकल्याण अंतर्गत समाज के चार स्तंभ जिसमें महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, किसान और गरीब कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं। प्रदेश सरकार महिला, युवा गरीब और किसान की जिंदगी बदलने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इसी आधार पर सरकार युवा मिशन व गरीब मिशन प्रारंभ किया है। जिससे युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंधन करने की? दिशा में कार्य किया जा रहा है। 2.50 लाख पदों में भर्ती की जायेगी, जिसमें पीएससी की परीक्षा के पदों सहित सभी श्रेणियों के पद भरे जायेंगे। गरीब मिशन के अंतर्गत सभी गरीब परिवारों और निम्न आय वर्ग वाले परिवारों के लिए पक्के मकान होंगे।

पानी की एक-एक बूंद का उपयोग कर किसानों को खुशहाल बनाने का लिया संकल्प

किसान कल्याण अभियान अंतर्गत खेती को लाभ का धंधा का काम किया जा रहा है, प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढाया जा रहा है। प्रदेश के हर खेत में पानी और हर हाथ में काम मिले इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। मुख्?यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पारस पत्थर से सोना बनता है या नहीं यह तो पता नहीं लेकिन सूखे खेतों में पानी पहुंचने से अवश्य ही सोना रूपी फसल तैयार होगी। उन्होंने कहा कि सूखे खेतों की महत्ती आवश्यकता पानी ही है, अत: हर खेत में माईक्रोलिफ्ट ऐरिगेशन के माध्यम से पानी पहुंचाया जायेगा और पानी की एक-एक बूंद का उपयोग कर किसानों को खुशहाल बनाने के संकल्प को पूरा करने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 2003-04 में प्रदेश में सिर्फ 7 लाख हेक्टेयर में ही सिंचाई होती थी, अब 48 लाख हेक्टेयर तक सिंचाई का रकबा प्रदेश में बढ चुका है। कृषि अधारित प्रदेश में सिंचाई का रकबा लगातार बढाया जायेगा।

बहेगी विकास की गंगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सुशासन के साथ नागरिक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। प्रदेश के विकास के? लिए लगातार कल्याणकारी योजनाऐं क्रियान्वित की जा रही है। जिसके माध्यम से प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी। सरकार लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, अटल पेंशन योजना, किसान सम्मान निधि योजना, भू-स्वामित्व अधिकार योजना के साथ अन्य कल्याणकारी योजनाऐं चलाकर जनकल्याण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात की सुविधाओं का विस्तार करते हुए अब गांव-गांव परिवहन के लिए बस चलाने की व्यवस्था की जा रही है।

   उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम कर रही है। रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर जबलपुर व संग्रामपुर में केबिनेट की बैठक कर उन्हें सम्मान दिया गया। इसी प्रकार से रानी अहिल्या बाई की 300वीं जयंती को दृष्टिगत रखते हुए आने वाले बजट में सुशासन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय होंगे। उन्?होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन को बढावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार का नवाचार है कि गौ-पालकों को अनुदान की राशि देने के साथ दूध उत्पादन पर बोनस भी दिया जायेगा। गौ-पालन के प्रोत्साहन के लिए सरकार हर संभव प्रोत्साहित करेगी। किसानों को धान का बोनस खेत की फसलों का ड्रोन सर्वे के आधार पर दिया जायेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!