खेलसिवनी

जिला स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता के समापन में मुख्य आतिथ्य किया सिवनी विधायक ने

विधायक सिवनी ने खिलाडिय़ों को पुरूस्कार वितरित किये

Seoni 18 January 2025
सिवनी यशो:- स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता का समापन दिनेश राय (मुनमुन) विधायक सिवनी के मुख्य अतिथ्य में समपन्न हुआ। श्री राय के द्वारा अंडर – बालिका वर्ग सिंगल वर्ग की खिलाड़ी कुमारी मन्नत साहू एवं रूपल उइके को शुभाशीष प्रदान कर फाईनल मैच प्रारंभ कराया जिसमें रूपल उइके ने बेस्ट ऑफ 3 मुकाबले में मन्नत साहू को 1 के मुकाबले 2 सेटो में पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया विजेता एवं उपविजेता रहने वाली इन दोनों खिलाडियों को ट्राफी तथा नगद राशि प्रमाण पत्र के साथ प्रदान किये गये।

अंडर-14 बालक वर्ग में आयुषमान सेवलानी विजेता तथा शौर्य मिश्रा उपविजेता रहें, अंडर-14 बालिका वर्ग में धानी हनमत विजेता तथा कोशिन हनमत उपविजेता रहें, अंडर-19 बालक वर्ग में फैजान खान विजेता तथा तनु बघेल उपविजेता रहें, अंडर-30 बालक वर्ग में प्रद्युम्न बघेल विजेता तथा आदर्श पटले उपविजेता रहें।

इस प्रतियोगिता में अंडर-45 पुरूष वर्ग में हेमंत हनवत विजेता तथा मलिक इमरान उपविजेता रहें, अंडर-45 डबल्स पुरूष वर्ग में मोहसीन खान-नावेद खान विजेता तथा सागर नवानी- इमरान खान उपविजेता रहें, अंडर-45 डबल्स पुरूष वर्ग में मोहसीन खान-नावेद खान विजेता तथा सागर नवानी- इमरान खान उपविजेता रहें, अंडर-55 सिंगल पुरूष वर्ग में इन्द्रकुमार बरमैया विजेता तथा अतहर खान उपविजेता रहें, अंडर-55 डबल्स पुरूष वर्ग में आसिफ जरदारी-समसूजमा खान विजेता तथा इन्द्रकुमार बरमैया-चन्द्रप्रकाश रघुवंशी उपविजेता रहें, प्रतियोगिता में 55 $ सिंगल पुरूष वर्ग में रीतेश कुमार गौतम विजेता तथा सुधीर कुमार शर्मा उपविजेता,प्रतियोगिता में 55 $ डबल्स पुरूष वर्ग में जस्टिस नेटो-अतीक खान विजेता तथा सुधीर कुमार शर्मा-रीतेश कुमार गौतम उपविजेता रहें ।

इस प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग के ओपन डबल्स में मोहसीन खान-नावेद खान विजेता तथा सागर नवानी-इमरान खान उपविजेता रहें उपरोक्त सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को ट्रॉफी एवं नगद पुरूस्कार प्रदान किये गये इसके अतिरिक्त अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग के विजेता उपविजेता तथा सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं को भी अतिरिक्त रूप से गोल्ड,सिल्वर,कांस्य मेडल पहनाये गये इसके अतिरिक्त निर्णायकों श्री शशांक यादव , विवेक अहिरवार,.एन.एस.बघेल, बलराम सोनी, इन्द्रकुमार बरमैया, मकसूद खान, मलिक इमरान, सिफत खान,आसिफ जरदारी, शुभम साहू, चन्द्रप्रकाश रघुवंशी सिद्धांर्थ शर्मा,प्रबल अग्रवाल, दिपेश झरवड़े पुनीत अग्रवाल प्रतीक अवस्थी को भी प्रतीक चिन्ह दिनेश राय विधायक सिवनी के द्वारा प्रदान किये गये।

इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में सहयोग देने के लिये फिरदोस खान,करीम खान,सुिमत नागवानी,डॉ.अमित सोनगोतिया संदीप चौरसिया,पंकज जैन,बलराम सोनी, पंकज भूरा, को भी पुरूस्कृत किया गया। अंत में विधायक प्रतिनिधि खेल प्रकोष्ठ मोनू मिश्रा एवं दिनेश राय विधायक सिवनी को आयोजन समिति के द्वारा प्रतीक चिन्ह प्रदान किये गये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!