पुलिस ने किया मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Chhindwara 19 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- थाना कुण्डीपुरा पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक अजय राणा के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में 16 जनवरी 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी- 1. आरिफ खान (20 वर्ष), निवासी ग्राम खुटिया, थाना चांद 2. निसार मंसूरी (23 वर्ष), निवासी ग्राम बाका नागनपुर, थाना चौरई 3. फिरोज मंसूरी (24 वर्ष), निवासी ग्राम खुटिया, थाना चांद पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बचपन के दोस्त हैं और मिलकर चोरी की योजना बनाते थे। वे कमजोर ताले या खुले खड़े दोपहिया वाहनों को चुराते थे और उनके इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बेचने की योजना बनाते थे। चोरी किए गए वाहनों को फिरोज मंसूरी के खेत में स्थित पुराने मकान में छिपाया जाता था।
बरामदगी- आरोपियों के कब्जे से कुल 21 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये है। इन वाहनों में स्प्लेंडर प्लस, ॥स्न डिलक्स, होंडा साइन, बजाज पल्सर, प्लेटिना, डिस्कवर, और अन्य मॉडल शामिल हैं।
पंजीबद्ध मामले- 1. थाना कुण्डीपुरा: अप. क्र. 862/24, 36/25, 39/25, 40/25 2. थाना
टीम की सराहनीय भूमिका- इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज बघेल, उपनिरीक्षक मनोज रघुवंशी, संतोष बघेल, मानसिंह बघेल, दिलीप सिंह राजपूत, प्र.आर. प्रदीप बघेल, शिवराम उइके, जीवन रघुवंशी, करण रघुवंशी, दीपेश श्रीवास्तव, अखिलेश पंद्रे और साइबर सेल के आदित्य रघुवंशी व नितिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस अब अन्य बरामद वाहनों के मालिकों की पहचान और मामलों की जांच में जुटी है।



