मध्यप्रदेशसिवनी
नगर परिषद वसूल रही मनमाना टेक्स, सीएम हेल्प लाईन में हुई शिकायत
Seoni 20 January 2025
छपारा यशो:– नगर परिषद छपारा के द्वारा भवन एवं भूमि के वार्षिक कर की अधिकता को कम कराये जाने एवं अन्य परिषदों के द्वारा लिये जा रहे कर के अनुपात में कर का पुर्ननिर्धारण कराये जाने के संबंध में सी एम हेल्प लाईन में दिनांक 18/01/2025 को आनंद नारायण तिवारी द्वारा शिकायत नं. 30602510 के माध्यम से की गई है जिसमें बताया गया है कि नगर परिषद के द्वारा टेक्स का उल्लेख अधिकृत तौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवासीय भवन हेतु 129 रूपये वर्गमीटर निर्धारित है वही व्यवासायिक भवनो का टेक्स 152 रूपये प्रति वर्गमीटर वसूल किया जा रहा है। जबकि नगरपालिका सिवनी एवं नगर परिषद लखनादौन की तुलना में छपारा में लिया जाने वाला टेक्स वर्गमीटर के अनुसार आवासीय प्रयोजन हेतु 88 रूपये प्रति वर्गमीटर होना चाहिये तो व्यवसायिक भवनो का टेक्स 100 रूपये प्रति वर्गमीटर होना चाहिये लेकिन नगर परिषद के निरंकुश अधिकारी मनमाने तरीके से टेक्स वसूल कर रहेे है। जिससे आवेदक सहित आम जनता प्रताडि़त है।
यह उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद सिवनी के द्वारा भवन एवं भूमि के वार्षिक भाड़े को उसे 5 जोन में विभक्त किया गया है। जहां आर. सी. सी. या छत युक्त पक्के लेंटर वाले आवासीय मकान का टेक्स मुख्य मार्ग पर 6 रूपये प्रति वर्गफुट तथा अन्य मार्ग पर 4 रूपये वर्गफिट लिया जा रहा है वही व्यवासायिक प्रयोजन हेतु प्रयुक्त भवनों के लिये 6 रूपये सिवनी नगर पालिका द्वारा लिया जा रहा है। वहीं लखनादौन नगर परिषद के द्वारा आवासीय भवनो का टेक्स 7 रूपये वर्गफिट तथा व्यवसायिक भवन भूमि पर 10 रूपये प्रतिवर्गफिट लिया जा रहा है लेकिन छपारा में आवासीय भवन भूमि और व्यवसायिक भवन भूमि में डेढ़ से दो गुना ज्यादा टेक्स लिया जा रहा जिससे आम जनता अत्याधिक परेशान है। छपारा नगर परिषद द्वारा लिये जा रहे टेक्स को अन्य नगर परिषद के अनुरूप् किये जाने की मांग की गई है।





