कमलनाथ व नकुलनाथ का हुआ छिन्दवाड़ा आगमन
कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Chhindwara 27 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का छिन्दवाड़ा आगमन हुआ। विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पहुंचे नेताद्वय का कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने कमलनाथ नकुलनाथ की अगवानी की। अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार कमलनाथ व नकुलनाथ चार दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे।
ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर छिन्दवाड़ा व पांढुर्ना जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेताद्वय का पुष्पहार व पुष्प गुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ व नकुलनाथ जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लगाए। नेताद्वय का ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी से शिकारपुर कमलकुंज तक जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी, राजीव तिवारी, निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो, शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेश कपाले, कांग्रेस पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के मोर्चा संगठन, विभाग व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



