छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव व सांसद बंटी विवेक साहू जिला कार्यालय में किया ध्वज वंदन

प्रधानमंत्री भारत को सशक्त और सक्षम बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं: शेषराव यादव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया:शेषराव यादव
बाबा साहब को सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकारों ने ही किया है: बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा 27 जनवरी 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव व सांसद बंटी विवेक साहू ने रविवार को गणतंत्र दिवस पर जिला कार्यालय में ध्वज वंदन कर जिलेवासियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि आज का गणतंत्र दिवस हमारे लिए महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है।

आज के दिन ही हमारा संविधान लागू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने 11 से 25 जनवरी तक संविधान गौरव अभियान चलाया। प्रधानमंत्री जी लगातार बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर भारत को सशक्त और सक्षम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बाबा साहब के मूल विचारों को जमीन पर उतारने का काम अगर किसी ने किया है, तो वह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है।सांसद श्री बंटी विवेक साहू ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के संविधान के प्रति अपने दायित्वों, कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। हमें संविधान को और मजबूत बनाते हुए अपने कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों को लेकर आगे बढऩा है। आज गणतंत्र दिवस पर हम अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेकर आगे बढऩे का प्रयास करेंगे,ताकि हमारा देश मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहे।

इस अवसर पर महापौर विक्रम अहके, रमेश पोफली, विजय पांडे, संजय पटेल, श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, अरूण चंदेल, अनिल गुप्ता, अलकेश लाम्बा,संदीप सिंह चौहान, विक्रम सोनी, श्री दीपक कोल्हे, अरूण गद्रे, श्री भरत घई, पंकज पाटनी,कृपाशंकर सूर्यवंशी, दिन्शू यादव, इन्द्रजीत सिंह बैस, अलकेश साव, माइकल पहाड़े, रोहित पोफली, रवि मालवी, सुनीता उईके, भारती साहू, जया विश्वकर्मा, माया बंदेवार, लीला बजोलिया, श्रद्धा जैन, मनोज चौरे, दिनेश मालवी, विजय जोशी, अनीता मालवी, जफर खान, गयासुद्दीन पाशा,अजहर खान, राजेन्द्र बाकलीबाल, सुदीप काले, शैलेन्द्र यादव,प्रमोद शर्मा, राहुल उईके, जितेन्द्र मालवी, सूरज पटेल, कमलेश ठाकरे सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button