मध्यप्रदेशसिवनी
खुशबू मरावी, शराब के अवैध व्यापार पर डटकर करती है कार्यवाही, गणतंत्र दिवस पर मिला सम्मान
Seoni 28 January 2025
सिवनी यशो:- गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर सिवनी जिले के प्रभारी मंत्री करन सिंह वर्मा के द्वारा कलेक्टर सिवनी सुश्री संस्कृति जैन की अनुशंसा से आबकारी विभाग सिवनी में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक सुश्री खुशबू प्रिया मरावी को प्रभावी प्रवर्तन कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि विगत दस माह में सुश्री खुशबू प्रिया मरावी द्वारा अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही करते हुए सर्वाधिक 501 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए हैं जिसमें 4401 बल्क लीटर शराब जप्त की गई है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 71 लाख 42 हजार रूपए है ।




