WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमधर्मसिवनी

गौवंश तस्करो पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 50 नग मवेशियों को कराया मुक्त

Seoni 28 January 2025
सिवनी यशो:- कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली टीम के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में 28 जनवरी को 12 चक्का ट्रक मे से कत्ल खाना ले जा रहे 50 नग मवेशियो को मुक्त कराया गया है।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गौवंश तस्करो द्वारा मवेशियो को ट्रक में लोड कर कत्ल खाना नागपुर ले जाने के लिये लखनादौन की ओर से सिवनी होते हुये नागपुर के लिये रवाना हुये है। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस ने अपने स्टाफ के साथ छिन्दवाडा बायपास के पास जाम लगाकर घेराबंदी की इस कार्यवाही के दौरान पुलिस को देख कर तस्करों द्वारा ट्रक को भागने का प्रयास किया गया और 12 चक्का ट्रक क्रमांक MP09HH1220 को रोकने पर आरोपियो द्वारा खेतो तरफ भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम के द्वारा पीछा व घेरा बंदी कर आरोपियो का पकडा गया। आरोपियो से गौवंश परिवहन के सबंध में पूछताछ जा रही है।

कोतवाली पुलिस द्वारा इसके पूर्व 04 दिसंबर 24 को 25 नग मवेशियो, 16 दिसंबर को 42 नग मवेशियों, 22 दिसंबर को 07 नग मवेशियों (भैंस के पडे) एवं 24 दिसंबर को 37 नग मवेशियों मुक्त कराया गया था और मंगलवार28 जनवरी को 50 नग मवेशियों को मुक्त कराया गया है।

इस कार्यवाही में 12 चक्का ट्रक जिसकी कीमत लगभग दस लाख के साथ 50 मवेशियों की कीमत 330000 हजार रूपये दो मोबाईल जप्त किये गये । इसमें इमरान शेख पिता लाडलें मिया उम्र 28 साल निवासी करौंद जिला भोपाल जिसका पूर्व रिकार्ड भी है। दूसरा आरोपी जमील पिता नसीम खान उम्र 33 साल निवासी पीर गेट खलील मंजिल गली नं. 02 थाना शहजीनाबाद जिला भोपाल को गिरफ्तार किया गया है ।

इस कार्यवाही में निरीक्षक सतीश तिवारी, सउनि संतोष बैन, नीतेश राजपूत, अमित रघुवंशी, प्रतीक बघेल, अभिषेक डहेरिया, सौरभ ठाकुर, मुकेश चौरिया, चालक इरफान खान एवं थाना बंडोल स प्रआर अमर उइके, आरक्षक नीरज राजपूत की भूमिका सराहनीय रही ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!