सिवनीमध्यप्रदेश

पेंच में 110 गाइडों की दक्षता बढ़ाने पर जोर

वन्यजीव संरक्षण से लेकर अंग्रेजी संवाद तक हुई ट्रेनिंग

पेंच में 110 गाइडों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न

]Seoni 15 September 2026
सिवनी / खवासा/ यशो:-
 पेंच टाइगर रिजर्व के खवासा में कोर क्षेत्र के गाइडों के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 11 एवं 12 सितंबर को आयोजित इस प्रशिक्षण में टुरिया, कर्माझिरी और जमतरा गेट के कुल 110 गाइडों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।

पेंच टाइगर रिजर्व खवासा में गाइडों का प्रशिक्षण
पेंच में 110 गाइडों का रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न

प्रशिक्षण के दौरान गाइडों को पर्यावरणीय संतुलन में बाघ के महत्व के साथ पेंच क्षेत्र में पाए जाने वाले विभिन्न स्तनधारी, पक्षी, तितली एवं सरीसृप प्रजातियों की विशेषताओं और खाद्य श्रृंखला में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। गाइडों को वन्यजीवों के व्यवहार और उनके संरक्षण से जुड़े विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान भी प्रदान किया गया।

पर्यटकों के व्यवहार और वन्यजीव संरक्षण पर विशेष जोर

प्रशिक्षण में गाइडों को पर्यटकों के साथ बेहतर व्यवहार, वाहन संचालन के नियम, निर्धारित मार्गों पर ही भ्रमण, अनावश्यक शोर से बचने, कचरा प्रबंधन तथा वन्यजीवों को किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं पहुंचाने संबंधी आचार संहिता की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अलावा ट्रांसलोकेशन और रिलोकेशन के बीच मूलभूत अंतर तथा वन्यजीव प्रबंधन में इनके महत्व और उपयोगिता पर भी चर्चा की गई।

इको-सेंसिटिव जोन के नियमों की दी जानकारी

गाइडों को इको-सेंसिटिव जोन में लागू प्रतिबंधों, निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण तथा पर्यटन संबंधी दिशानिर्देशों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य गाइडों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यटक प्रबंधन और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति अधिक जागरूक एवं दक्ष बनाना रहा।

15 सितंबर से अंग्रेजी भाषा का विशेष प्रशिक्षण

पर्यटन वर्ष की तैयारियों के तहत पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वारों के गाइडों के लिए 15 सितंबर से अंग्रेजी भाषा का विशेष प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से गाइड देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से अंग्रेजी में अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ संवाद कर सकेंगे।

पेंच प्रबंधन के अनुसार, यह प्रशिक्षण पर्यटन सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, गाइडों की दक्षता बढ़ाने और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़े :-

तीन साल से पुलिस को छका रहा था डकैत, पत्नी से मिलने पहुंचा तो धर दबोचा

लाड़ली बहना अब लाभ लेने वाली नहीं, लाभ कमाने वाली बन रही हैं: CM मोहन यादव

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी और जनकल्याण से जोड़ें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कुकड़ी खापा वॉटरफॉल में 150 फीट नीचे फंसे नागपुर के 4 पर्यटक, तेज बहाव के बीच पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू

टोल पूरा, सड़क अधूरी! NH-44 पर 90 किमी तक गड्ढों का जाल

https://www.granta-automation.co.uk/news/how-to-elevate-and-improve-operational-efficiency-and-performance-a-practical-guide/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button