मध्यप्रदेशसिवनी
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आम जनता की समस्याएँ सुनी एवं निराकरण के दिये निर्देश
Seoni 28 January 2025
सिवनी यशो:- मंगलवार 28 जनवरी को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने कार्यालय में अनेकों आवेदनों पर सुनवाई कर समस्याओं का निराकरण किये जाने निर्देश दिये। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने अपने बारापत्थर स्थित कार्यालय मे प्रात: 11:00 बजे से जन सुनवाई की तथा नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
इस दौरान ग्राम कूचीवाडा के प्रतिष्ठित नागरिक महेन्द्र कुमार राय एवं परिजनों द्वारा विधायक श्री राय को 01 फरवरी से आयोजित नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आमंत्रण देते हुये विस्तार से जानकारी दी गयी तथा सम्मान किया गया।





