WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमसिवनी

24 घण्टे के अंदर हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पैसों के लेन देन में हुई हत्या

 Seoni 31 January 2025
सिवनी यशो:- दिनांक 22/01/25 को प्रार्थिया सोना बाई श्रीवास पति नेतराम श्रीवास निवासी खमरिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 14/01/2025 को गाँव के परमानंद साहू को बकरी बेचे थे सुबह 9.00 बजे नेतराम घर से बकरी के पैसे लेने के लिये परमानंद साहू के पास गया जो शाम तक घर वापस नही आया तब मै गाँव तथा रिश्तेदारी मे पति नेतराम श्रीवास का पता करते रहे लेकिन पति नेतराम श्रीवास का कोई पता नहीं चला है और न ही आज दिनांक 22/01/2025 तक घर वापस आया । रिपोर्ट पर थाना घंसौर में गुम इंसान क्रमांक 06/25 कायम कर जांच में लिया गया जांच दौरान दिनांक 29/01/25 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाजा के गुम इंसान क्रमांक 04/2025 मे गुमशुदा नेतराम श्रीवास का शव अमोदा डेम ग्राम खमरिया मे मिला है ।

उक्त सूचना की तस्दीक हेतु हमराह प्र. आर. परवेज सिद्दकी मय स्टाफ के मौके पर पहुंचा जहां मृतक नेतराम श्रीवास का शव परिजनो के पहचान अनुसार डेम के पानी किनारे पडा मिला, मौके पर प्रआर 224 परवेज सिद्दीकी के द्वारा देहाती मर्ग इंटीमेशन 00/25 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जांच मे लिया गया व असल कायमी मर्ग क्रमांक 05/2025 धारा 194 बीएनएसएस दर्ज की गयी।

जांच दौरान मर्ग संदेहास्पद होने से एंव परिस्थिति जन्य साक्ष्यो के आधार पर मामला हत्या से संबंधित प्रतीत होने मर्ग की अग्रिम जांच निरी डीएस मरावी द्वारा की जाकर 30/01/25 को जांच दौरान मृतक के परिवारजन जवाहर पिता विनोद कुमार श्रीवास उम्र 28 साल निवासी खमरिया बाजार थाना घंसौर एंव गणेश पिता अंजेलाल श्रीवास उम्र 62 वर्ष ग्राम खमरिया बाजार के कथन लेख किये जो उक्त गवाहो ने अपने अपने कथन मे परमानंद साहू, उसकी पत्नी कृष्णा साहू एवम उसके दोनो लडके आनंद साहू व रामनाथ साहू पर हत्या का संदेह होना बताये कथन गावाहन शार्ट पी एम रिपोर्ट तथा परिस्थिति जन्य साक्ष्यो के आधार पर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध धारा 103,238 (2) 3(5) बी. एन. एस. का कायम कर 24 घण्टे के अंदर आरोपीगण को गिरप्तार कर जे आर पर पेश किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिवनी सुनील मेहता निर्देशन मे एसडीओपी घंसौर सुश्री नम्रता सोंधिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर टीम द्वारा हत्या के आरोपी के पतासाजी के प्रयास किये गये। विवेचना में आये साक्ष्यों के आधार पर आरोपीगण को पुलिस हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई। आरोपीगण द्वारा मृतक नेतराम द्वारा बकरी के पैसे मांगने पर परमानंद साहू के द्वारा कुल्हाडी में मोधाई तरफ से मारने पर मृत्यु हो जाने पर शव को अमोदा बांध में पेकना बताये।

गिरफ्तार आरोपी (1) परमानंद साहू पिता सुकाली साहू उम्र 55 साल निवासी खमरिया बाजार (2) कृष्णा बाई पति परमानंद साहू उम्र 55 साल निवासी खमरिया बाजार, (3) आनंद पिता परमानंद साहू उम्र 30 साल निवासी खमरिया बाजार (4) रामनाथ पिता परमानंद साहू उम्र 28 साल निवासी खमरिया बाजार थाना घंसौर

सराहनीय कार्य थाना प्रभारी निरीक्षक डी एम मरावी उनि रुकशार बानो प्रआर. 224 परवेज सिद्दीकी प्रआर. मनीराम चंद्रवंशी म. प्रआर. 44 बबीता सेन आरक्षक 326 भवन मरावी, आर. 683 मनोज पारधी, 685 विकास • 537, तुलाराम आर. 672 राजा पवार, थाना टीम, डाँग स्काट टीम सिवनी की सराहनीय भूमिका रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!