मध्यप्रदेशसिवनी
अधिवक्ता संघ के चुनाव संपन्न, सुनील बने अध्यक्ष
Seoni 02 February 2025
छपारा यशो:- दिनांक 01/02/2025 को अधिवक्ता संघ छपारा जिला सिवनी मध्य प्रदेश में अधिवक्ता संघ का चुनाव हुआ। जिसमें निर्वाचन अधिकारी के रूप में संजय बैस अधिवक्ता के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया जिसमें अध्यक्ष सुनील कुमार रूनिझा, उपाध्यक्ष अजित जैन, सचिव अखिलेश श्रीवास्तव, सहसचिव आनंद नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश राजपूत, पुस्तकालय प्रभारी रामकुमार श्रीवास्तव एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बिलाल अंसारी लक्ष्मण अहिरवार सचिन बर्मन आनंद साहू रजा खान आनंद पाठक चुने गये हैं।
अधिवक्ता संघ की संरक्षक के रूप में श्रीमती रजिया सुल्तान जी को दायित्व दिया गया।



