धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

352 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे, वर वधु के परिजन खुशी झूमे

Seoni 02 February 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत आज केवलारी विकासखण्ड ग्राम ऊगली के पटबर्रा मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में 352 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इस दौरान केवलारी विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीईओ जिला पंचायत नवजीवन विजय,सहायक कलेक्टर पंकज वर्मा,एसडीएम महेश अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा आमजन मौजूद थे। अतिथियों द्वारा नवविवाहितों पर चावल एवं पुष्प की वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं गई। विवाह पश्चात नवदंपतियों में प्रत्येक को 49-49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया ।

352 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे, वर वधु के परिजन खुशी झूमे - Seoni News

सीईओ जनपद केवलारी से प्राप्त जानकारी अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 296 जोड़ों ने हिन्दू रीतिरिवाज, 51 आदिवासी रिवाजो से एवं 4 जोड़ों ने मुस्लिम तथा 1 जोड़े ने बौद्ध रीतिरिवाज से विवाह किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग के लिए संचालित योजना के तहत आयोजित इस समारोह के दौरान वर-वधू और परिजनों में खुशी की लहर रही।

352 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे, वर वधु के परिजन खुशी झूमे - Seoni News

परिवारजनों ने बेटी के विवाह पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से पुत्री का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हो गया है। इसके लिए सभी परिवारजनों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button