WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

युवा छात्राओं को जोडऩे कॉलेज पहुंच रही एन.एस.यू.आई

जिले में चलाया जा रहा है सक्रिय सदस्यता अभियान 

 Chhindwara 05 February 2025
छिन्दवाड़ा यशो:- जिले के चहुंमुखी विकास के साथ ही युवाओं के लिए गुणवत्ता वाले शिक्षण संस्थान की स्थापना करने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी एवं जिले के पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ की सार्थक सोच को युवाओं तक पहुंचाया जा रहा। जिले में उच्च व तकनीकी शिक्षण संस्थान की स्थापना के पीछे नेताद्वय का सम्पूर्ण योगदान रहा है। उक्त उदगार आज जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर के द्वारा सदस्यता अभियान के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच व्यक्त किए ।
 जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित जिले के समस्त ब्लॉक व नगर मुख्यालयों में सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान युवा छात्र-छात्राओं को एनएसयूआई की रीति व नीति से अवगत कराते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्री ठाकुर ने कहा कि  कमलनाथ  व नकुलनाथ की प्राथमिकता में हमेशा ही युवा रहे हैं। उनके अच्छी शिक्षा व रोजगार के अवसर लगातार उपलब्ध कराए जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की राजनीति में एनएसयूआई युवा छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश द्वार है।
 एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले अनेकों जनप्रतिनिधि राज्य व केन्द्र की सक्रिय राजनीति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे। एनएसयूआई के द्वारा केएफ कॉलेज व कैरिऑन कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं को एनएसयूआई की सक्रिय सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर, समर्थ मैद, रेशमा खान, अंशुल शर्मा, सत्येन्द्र अहिरवार, साहिद खान, शिवम ठाकुर व नितेश मदोरे सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!