खेलराजनीतिसिवनी

केवलारी विधायक ने क्रिकेट मैच के समापन में उपस्थित होकर पुरूस्कार वितरित किये

Seoni 07 February 2025
सिवनी यशो:- बुधवार 05 फरवरी को केवलारी विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत छपारा ब्लॉक के ग्राम पायली कलाँ में ग्रामवासियों के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में सम्मिलित होकर सहभागिता किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में सम्मिलित होने पर ग्रामवासियों द्वारा विधायक ठा.रजनीश हरवंश सिंह जी फूल माला पहनाकर एवं मंगल कलश रखकर का आत्मीय स्वागत किया गया।
तदोपरांत क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन में पहुँचकर विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह जी क्रिकेट प्रतियोगिता में दोनों टीमों के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएँ दी तथा विजेता एवं उप विजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कर बधाई दी।
इसके पश्चात क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन के अवसर उपस्थित खेल प्रेमी दर्शक बंधुओं को संबोधित किया।
क्रिकेट के कार्यक्रम के बाद पायली खुर्द निवासी सालकराम चन्द्रवंशी के निवास में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन में सम्मिलित होकर व्यासपीठ का पूजन कर कथा व्यास पंडित ललिता प्रसाद शर्मा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मो. सिहाब खान, मंडलम अध्यक्ष कुलदीप सिंह ठाकुर, गनाराम गज्जाम, भागचंद चंद्रवंशी, इस्ताक खान, कलीम खान, रेवाराम यादव, नंदकिशोर धुर्वे, गणेश चंद्रवंशी, सादिक पटेल, याकूब खान राधेश्याम चंद्रवंशी राशिद खान , राजू धुर्वे, रवि चंद्रवंशी, टीकाराम परते, सोमलाल चंद्रवंशी अशोक चंद्रवंशी समेत समस्त क्रिकेट प्रेमी दर्शक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button