WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ाराजनीति

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव चार विधानसभा अंतर्गत आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Chhindwara 07 February 2025
छिंदवाड़ा यशो: – भारतीय जनता पार्टी जिला छिंदवाड़ा के यशस्वी शुभांकर जिलाध्यक्ष शेषराव यादव कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के अभिनंदन कार्यक्रम दिनांक 9 एवं 10 फरवरी को पहुंचेगे । भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव दिनांक 9 फरवरी को दोपहर 12 बजे जुन्नादेव विधानसभा अंतर्गत श्रद्धा मैरिज लॉन तामिया एवं सायं 4 बजे चौरई विधानसभा अंतर्गत मिलन लॉन चांद रोड चौरई में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे । श्री यादव दिनांक 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे अमरवाड़ा विधानसभा अंतर्गत बारात घर नगरपालिका के बाजू में एवं दोपहर 3.30 बजे परासिया विधानसभा अंतर्गत नगर पालिका परिसर बस स्टेंड परासिया में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अभिनंदन कार्यक्रम में विधानसभा स्तर के वरिष्ठ नेतागण, वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका/ नगरपरिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति, पार्षदगण, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्यगण, सरपंच, पंच, पूर्व जनप्रतिनिधिगण, बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्यगण सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ सभी कार्यकर्तागण, मातृशक्ति सहित आमजन उपस्थित रहेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!