Seoni 07 February 2025
सिवनी यशो:- स्थानीय मिशन स्कूल ग्राउंड में विभागीय टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है।आज खेले गए दो मैच में बैंक और वन विभाग ने अपने मैच जीते। पहला मैच बैंक 11 एवं वकील 11 के मध्य खेला गया । वकील 11 ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, वकील 11 ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर की समाप्ति 9 विकेट पर 68 रन बनाए जिसमें रासिद ने 8 बाल पर 11 रन, अशरफ ने 8 बाल पर 12 रन, सफीउल्ला ने 8 बाल में 14 रन बनाए। बैंक 11की ओर से गेंदबाजी करते हुए रामनारायण ने 2 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट, नागेन्द्र ने 2 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट, राहुल ने 1 ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट, रुपेन्द्र ने 1 ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट, रोशन ने 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिया । जबाव में बैंक 11 ने बल्लेबाजी करते हुए 5.3 ओवर में 2 विकेट पर 70 रन बना लिया ।जिसमें शेखर ने नाट आउट 15 बाल में 32 रन, रामनारायण ने 6 बाल पर 21 रन बनाए इस तरह यह मैच बैंक 11 ने 8 विकेट से जीता। मैन ऑफ द मैच शेखर रहे।
दूसरा मैच –
सिविल कोर्ट मध्य फारेस्ट के बीच खेला गया जिसमें सिविल कोर्ट ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । सिविल कोर्ट की ओर से सचिन ने 14 बाल पर 27 रन, कुलदीप ने 11 बाल पर 15 रन , अरविंद ने 15 बाल पर 36 रन का योगदान अपनी टीम को दिया। फारेस्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए शिवशंकर ने 2 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिए शेष कोई भी गेंदबाज सफल नहीं हुआ । जबाव में फारेस्ट ने बल्लेबाजी करते हुए 5.1 ओवर में बिना विकेट खोए 98 रन बना लिये । जिसमें दीपक ने नाट आउट 20 बाल में 51 रन , भूपेन्द्र मंडावी ने 13 बाल पर 39 रन का योगदान दिया। सिविल कोर्ट की ओर से कोई भी गेंदबाज सफलता हासिल नहीं कर पाये, इस तरह फारेस्ट ने यह मैच 10 विकेट से जीता। मैन ऑफ द मैच दीपक डागा रहे।



