मंडलामध्यप्रदेशराजनीति

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय,पंडित दीनदयाल चौक में विजय उत्सव मनाया

Mandala 08 February 2025
मंडला यशो:- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाकों पर जमकर नृत्य किया तथा आतिशबाजी करके अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। चुनाव के नतीजे आते ही जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा सहित मंडला नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल चौक पर दोपहर में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यालय,पंडित दीनदयाल चौक में विजय उत्सव मनाया - Seoni News

दिल्ली में साकार हुआ सबका साथ, सबका विकास

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासÓ का जो नारा दिया था, दिल्ली की जनता ने इस चुनाव में उसे साकार कर दिखाया है। चुनाव में हर जाति, हर वर्ग और हर समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और भाजपा पर विश्वास जताया है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग का विश्वास जीता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री  मोहन यादव सहित प्रदेश संगठन के अन्य वरिष्ठ नेतृत्व हमारे सांसद  फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिल्ली के मतदाताओं के बीच पहुंचकर भाजपा की जीत को लेकर परिश्रम किया,इसलिए मंडला में जीत की खुशी और अधिक बढ़ गई।

दिल्ली में प्रचंड जीत प्रधानमंत्री की नीतियों और समाज में किए गए कार्यों का परिणाम है – श्रीमती बिसेन 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button