Sun, 22 Nov 2026 | 09:27:43 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा! भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा जान की बाजी लगाकर सागौन तस्करी कर रही पिकअप को वनकर्मियों ने दबोचा!

राहुल गांधी 30 साल विलंब से कर रहे राजनीति, बालाघाट दौरा संवेदना नहीं राजनीतिकरण: उदय प्रताप सिंह

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 30, 2026 06:09 pm / Post views : 179

राहुल गांधी 30 साल विलंब से कर रहे राजनीति, बालाघाट दौरा संवेदना नहीं राजनीतिकरण: उदय प्रताप सिंह
शेयर करें:

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर उदय प्रताप का हमला

Bhopal 30 September 2026 भोपाल यशो:- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी बालाघाट दौरे को लेकर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने तीखा राजनीतिक हमला बोला है। राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट के प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों में जाकर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करने वाले हैं। मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बालाघाट में वर्ष 1999 में नक्सलियों द्वारा तत्कालीन सरकार के एक मंत्री की निर्मम हत्या के दौरान राहुल गांधी ने वहां जाकर संवेदना व्यक्त करने की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि उस समय राहुल गांधी की उम्र भी कम नहीं थी और उनकी माताजी उस समय सक्रिय रूप से राजनीति संभाल रही थीं। उन्होंने कहा कि जब बालाघाट में नक्सलवाद चरम पर था और लगातार हिंसक घटनाएं हो रही थीं, तब भी राहुल गांधी ने वहां जाकर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त नहीं की। आज बीमारी और विपरीत मौसम की परिस्थितियों के बीच बालाघाट जाने को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है।

नक्सलवाद पर नियंत्रण के बाद बदला बालाघाट का परिवेश

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वयं प्रभारी मंत्री के रूप में बालाघाट के हालात को करीब से देखा है। उनके अनुसार केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण हुआ, जिसके बाद प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिकारी उन क्षेत्रों तक पहुंच सके तथा ग्रामीण और आदिवासी समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम तेज हुआ। उन्होंने कहा कि बैगा समाज के ऐसे लोग, जो पहले बाजारों और कस्बों तक नहीं पहुंच पाते थे, उन्हें भी मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में काम किया गया है।

“राहुल गांधी का दौरा संवेदना के लिए नहीं, राजनीतिकरण के लिए”

मंत्री ने आरोप लगाया कि बदले हुए परिवेश में सकारात्मक भूमिका निभाने के बजाय राजनीतिक वातावरण को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बालाघाट जाना संवेदना के लिए नहीं बल्कि राजनीतिकरण के लिए है। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि यदि वास्तव में संवेदना की भावना होती तो अतीत में बालाघाट में हुई गंभीर घटनाओं के समय भी राहुल गांधी वहां पहुंचते और पीड़ित परिवारों से मिलते।

“2014 के बाद आंतरिक सुरक्षा पर गंभीरता से हुआ काम”

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद और आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने गंभीरता से काम किया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से भी प्रभावी कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि जब सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहे हैं, तब इन बदलावों की प्रशंसा और समर्थन होना चाहिए, न कि राजनीतिक कारणों से वातावरण को प्रभावित करने का प्रयास।

“जब बोलने का समय होता है, तब बोलते नहीं; करने का समय आता है तो करते नहीं”

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वे आमतौर पर राहुल गांधी के बारे में कम बोलने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा, “जब उनके बोलने का समय होता है, तब वे बोलते नहीं हैं और जब करने का समय होता है, तब वे करते नहीं हैं। हर चीज वे विलंब से कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि जो काम 25, 26 या 28 वर्ष की उम्र में एक युवा राजनेता करता है, राहुल गांधी वही काम 56-57 वर्ष की उम्र में कर रहे हैं। मंत्री ने इसे राहुल गांधी की राजनीति में लगभग 30 वर्ष का विलंब बताया।

“चुनाव के समय नजर आते हैं कांग्रेस नेता”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उदय प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही राहुल गांधी नजर आते हैं और चुनाव समाप्त होने के बाद लंबे समय तक विदेश में रहते हैं। उन्होंने इसे “चुनावी टूरिज्म” करार दिया और कहा कि उनके आने पर सरकार को उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अतिरिक्त चिंता करनी पड़ती है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। [video width="1920" height="1080" mp4="https://dainikyashonnati.com/storage/2026/09/VID-20260930-WA0134.mp4"][/video]
यह भी पढ़े :-
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी खुमान सिंह का सहारा, फसल नुकसान पर मिली 1.10 लाख रुपये की राहत गधे खा रहे च्यवनप्राश, होशियारों को नहीं मिल रही घास! गधे के नाम नर्सिंग सर्टिफिकेट ने MP में मचाया हड़कंप 2 अक्टूबर को कलबोडी से निकलेगी ग्राम स्वराज पदयात्रा सिवनी की शान बढ़ाएंगे वायुसेना का फाइटर जेट और नौसेना के युद्धक उपहार https://www.lokmatnews.in/india/mobility-revolution-in-madhya-pradesh-passenger-transport-vision-summit-to-be-held-in-indore-on-september-11-12-transport-system-to-be-revamped-through-ppp-model-b668/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष