धर्मसिवनी

मोक्षधाम में विराजित प्रतिमा का जीर्णोद्धार का कार्य पूर्णता की ओर है,शीघ्र ही महाकाल स्वरूप में नजर आएंगे

Seoni 10 February 2025
सिवनी यशो :- नगर की सेवाभावी संस्था श्री रामदल समिति द्वारा लगातार कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम में सुविधा और निर्माण के कार्य किये जा रहे है इसी क्रम में यहाँ विराजित की प्रतिमा और फर्श का जीर्णोद्धार का कार्य बीते 02 माह से जारी है इस कार्य को नगर के युवा कलाकार पवन कुमार अपनी टीम के साथ प्रतिमा को आकार देने का कार्य कर रहे है, इस कार्य को श्री रामदल समिति द्वारा अपने स्तर पर लगभग ढाई लाख रुपये की लागत लगाकर यह कार्य किया जा रहा है, आने वाले कुछ दिनों में ही यह प्रतिमा भव्यतिभव्य महाकाल के रूप नजर आएगी।

साथ ही श्री रामदल मोक्षधाम से होकर गुजरने वाले बरसाती नाले की गहरीकरण का कार्य भी प्रारम्भ किया है, जिससे इस नाले में साल भर पानी रह सके और अंतिम संस्कार के उपरांत परिजन खारी का विसर्जन यही पर कर सके, इसके लिए समिति स्तर पर दो जेसीबी की मदद से गहरीकरण किया जा रही और आगे यथासंभव इसकी पिचिंग का कार्य भी किया जावेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button