WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिविचारव्यापारसिवनी

किसानों ने कहा कि गेहूँ का उपार्जन सायलो बैग के माध्यम से कराया जाये

किसानों ने कहा कि गेहूँ का उपार्जन सायलो बैग के माध्यम से कराया जाये
सिवनी 28 मार्च 2023
सिवनी यशो:- केवलारी तहसील के अनेक किसानों ने सिवनी जिला मुख्यालय पहुँचकर अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि पूर्व वर्षो की तरह गेहूँ का उपार्जन साईलो बैग के माध्यम से कराया जाये । किसानों ने बताया कि साइलो बैग पांजरा में अर्जुनझिर, बगलई, केवलारी, ढूटेरा, धनगढ़ा एवं झगरा के किसानों का गेहूँ खरीदा जाता था किसानों को इस सायलो में गेहूँ उपार्जन होने से अनेक प्रकार की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता था ।
किसानों ने बताया कि विगत दो वर्षों से गेहूं की खरीदी पांजरा स्थित सायलो बैग के माध्यम से सुविधायुक्त तरीके से की जाती थी इसमें किसानों को बारदाने, सिलाई, हमाली आदि की झंझटों से राहत प्राप्त हो रही है और बहुत कम समय में किसानों की उपज का विक्रय हो रहा था परंतु इस बार सायलो का विकल्प नहीं होने से किसानों को चिंता हो रही है । सायलो के माध्यम से खरीदी को प्राथमिकता देने के शासन के आदेश भी जारी हुये है क्षेत्रिय किसानों ने सामूहिक रूप से मांग की है कि किसानों की उपज का उपार्जन सायलों के माध्यम से कराया जायें ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!