सिवनीमध्यप्रदेश

भाजपा ने छिंदवाड़ा जिले के सभी 30 मंडलों के मंडल प्रभारी किए घोषित, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जारी की सूची, मंडल स्तर पर कार्यक्रमों और अभियानों के बेहतर संचालन की जिम्मेदारी सौंपी

छिंदवाड़ा भाजपा ने 30 मंडलों के प्रभारी किए घोषित, देखें पूरी सूची

Chhindwara 04 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिले के सभी 30 मंडलों के मंडल प्रभारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला की सहमति से मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी संगठन का मानना है कि इन नियुक्तियों से मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों, अभियानों एवं पार्टी की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।

इन नेताओं को मिली मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार—

  • जुन्नारदेव नगर मंडल – कमलेश उइके
  • चौरई नगर मंडल – विजय पांडे
  • बिछुआ मंडल – विक्रम अहाके
  • धरमटेकड़ी मंडल – टीकाराम चन्द्रवंशी
  • पातालेश्वर मंडल – मनेष श्रीवास्तव
  • राममंदिर मंडल – गोलू लक्ष्मीकांत नागरे
  • गुलाबरा मंडल – मनोज नेमा
  • छिंदवाड़ा ग्रामीण मंडल – राजू नंदवंशी
  • सारना मंडल – शैलेन्द्र पटेल
  • चौरई ग्रामीण मंडल – श्रीमती गरिमा दामोदर
  • कुण्डा मंडल – संजय पटेल
  • चांद मंडल – राजेश सिंह बैस
  • खमारपानी मंडल – दीपक नेमा
  • परासिया नगर मंडल – भारत घई
  • शिवपुरी मंडल – श्रीमती कांता ठाकुर
  • पगारा मंडल – ठाकुर प्रियवर सिंह
  • उमरेठ मंडल – राजेश श्रीवास्तव
  • पटपड़ा मंडल – श्रीमती स्मृति यादव
  • जुन्नारदेव ग्रामीण मंडल – सुखनंदन जावरे
  • दमुआ नगर मंडल – अरुण चंदेल
  • दमुआ ग्रामीण मंडल – राजेश दुबे
  • तामिया मंडल – हजारी साहू
  • चावलपानी मंडल – अखिलेश शुक्ला
  • अमरवाड़ा नगर मंडल – धर्मेन्द्र मिगलानी
  • अमरवाड़ा ग्रामीण मंडल – अजय सक्सेना
  • सुरलाखापा मंडल – योगेश साहू
  • सिंगोड़ी मंडल – श्रीमती नीलू निर्मलकर
  • हर्रई मंडल – बंटी पटेल (नीरज ठाकुर)
  • बटकाखापा मंडल – जितेन्द्र शाह
  • छिन्दी मंडल – योगेन्द्र राणा

संगठन विस्तार पर भाजपा का जोर

भाजपा द्वारा मंडल प्रभारियों की नियुक्ति को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंडल प्रभारी अब अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने, अभियानों को गति देने और बूथ स्तर तक गतिविधियों को प्रभावी बनाने का कार्य करेंगे।

यह भी पढ़े :-

राहीवाड़ा हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े मुकुट चोरी का प्रयास, एक आरोपी दबोचा, दूसरा मुकुट लेकर फरार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल में अभिभावक जागरूकता सेमिनार आयोजित, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव

प्रेम संबंध के विवाद में प्रेमी की हत्या, प्रेमिका सहित चार आरोपी गिरफ्तार 

https://x.com/DIPR_UK/status/2084575997974937946?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button