छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

पंच कल्याणक महा महोत्सव 15 से 19 फरवरी तक

श्री पंच कल्याणक जी मोहखेड़ पधारने का आमंत्रण देने आए ग्रामवासी

Chhindwara 13 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा जिले से 30 द्मद्व दूर मोहखेड़ में एक अतिशयकारी मंदिर जी है श्री पार्श्वतकर्ष तीर्थ, इसका भव्य पंच कल्याणक महा महोत्सव 15 से 19 फरवरी को होने जा रहा है जिसमें पावन मंगल सानिध्य रहेगा आचार्य श्री विशुद्ध सागर के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री सुप्रभसागर, मुनि श्री प्रणतसागर और आचार्य श्री विभवसागर जी के शिष्य मुनि श्री आचरण सागर, क्षुल्लक श्री व्रतसागर उपर्युक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रचारमंत्री मीडिया प्रभारी नंदन जैन ने बताया कि आज छिंदवाड़ा में महाराज श्री के प्रवचनों में मोहखेड़ गांव से समाज के सभी संगठनों के ग्रामवासी आए और श्रीफल चढ़ाकर पूरे मुनिसंघ से मोहखेड़ पधारने के लिए निवेदन किया, मुनि महाराज श्री ने सभी को खूब खूब आशीर्वाद दिया और पूरे विश्व में शांति होने की कामना से होने वाले इस महामहोत्सव महायज्ञ में सभी को चलने के लिए आव्हान किया। इस अवसर पर पंच कल्याणक के मुख्य पात्र अशोक बाकलीवाल , महासभा अध्यक्ष राजेंद्र पाटौदी , पंडित सुनील शास्त्री , मोहखेड़ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नाना भाऊ, टिंकू जैन, अमित जैन आदि सभी उपस्थित थे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button