छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती तीन दिवसीय जन्म महोत्सव के रूप में मनाई जाएगी
18 फरवरी को हिन्दू गर्जना रैली, 19 को डीजे नाइट व महाआरती, 20 को विशाल भंडारा
Chhindwara 14 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भारत माता के वीर सपूत श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती छिंदवाड़ा में भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर शिवाजी महाराज के भक्तों द्वारा बीते कई दिनों से तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं। तीन दिवसीय जन्म महोत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए भाई नरेंद्र पटेल ने बताया कि: 18 फरवरी शाम 5 बजे दादाजी धुनीवाले मंदिर प्रांगण से भव्य *हिन्दू गर्जना रैली* निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में शिवाजी महाराज के भक्त भाग लेंगे। रैली में छत्रपति शिवाजी महाराज व महादेव की झांकियां, आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, ढोल-नगाड़े और अन्य कई आकर्षण देखने को मिलेंगे।
19 फरवरी शाम 7 बजे शिवाजी चौक में डीजे नाइट , रंग-बिरंगी आतिशबाजी और महाआरती* का आयोजन किया जाएगा।
20 फरवरी सुबह 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जो पूरे दिन अनवरत जारी रहेगा। इस ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाने के लिए पूरे शहर को शिवाजी महाराज के छायाचित्रों और बैनरों से सजाया जा रहा है। साथ ही, सभी सनातनी श्रद्धालुओं को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति के सदस्य नरेंद्र पटेल, प्रशांत साहू, आकाश बैस, राजा कहार और अक्षय ओक्टे ने छत्रपति शिवाजी महाराज के सभी भक्तों से इस भव्य जन्म महोत्सव में सपरिवार भाग लेने की अपील की है।



