बाल विवाह में शामिल होने वाले सभी लोग सजा हक़दार होते हैं: सिन्हा
लॉ कॉलेज में बाल विवाह निषेध पर आयोजित हुई एक दिवसीय व्याख्यान माला
Chhindwara 15 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा में शनिवार को जेंडर फोरम के द्वारा बाल विवाह निषेध पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। व्याख्यान माला की शुरुवात विधिवत् मां सरस्वती के पूजन अर्चन के साथ हुई। व्याख्यान माला की संयोजक डॉ दमयंती कटरे ने जेंडर फोरम के द्वारा किए जाने वाले कार्य बताते हुए बाल विवाह पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर लायें गए कानूनों की जानकारी दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीके अकोदिया ने व्याख्यान माला आयोजन के पीछे छिपी शासन की मंशा जाहिर की।
बतौर मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति छिंदवाड़ा की भूतपूर्व सदस्य अनुभूति सिन्हा ने कहा बाल विवाह के दुष्परिणाम इतने घातक होते थे, कि बाल विवाह के कारण मातृत्व एवं शिशुओं की मृत्यु दर में एकदम से बढ़ौत्ती देखने को मिली थी। बाल विवाह में शामिल होने वाले बाराती और घाराती सभी लोग सजा हक़दार होते हैं। समाज में बाल विवाह के अपराध घटित होने की परिस्थितियों पर विस्तृत जानकारी दी। तथा ऐसे विवाह की जानकारी शासन तक पहुंचने को कहा। इस दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ कमलाकर मोटघरे, डॉ स्नेहा सिंह, राकेश कुमार कोष्टी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ दमयंती कटरे ने कुशलता पूर्वक किया।





