भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन 17 फरवरी को धनौरा एवं छपारा मंडल के प्रवास पर रहेंगी
Seoni 15 February 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन 17 फरवरी को केवलारी विधानसभा क्षेत्र के धनौरा एवं छपारा मंडल में प्रवास पर रहेंगी ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन का प्रवास प्रात: 11:30 बजे धनौरा मंडल से प्रारंभ होगा तथा दोपहर 3:00 बजे छपारा मंडल क्षेत्र में उनका प्रवास होगा ।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती बिसेन केवलारी विधानसभा के मंडलों में जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम प्रवास पर पहुँचेंगी। जिसकी सूचना धनौरा एवं छपारा मंडल अध्यक्षों को प्रेषित कर दी गयी है । मंडलों में प्रवास के दौरान श्रीमती बिसेन बूथ अध्यक्षों, कार्यकत्र्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं क्षेत्रीय जनों से भेंट करेंगी । उनके प्रवास को लेकर मंडल क्षेत्रों में व्यापक उत्साह का माहौल है ।
श्रीमती बिसेन के इस प्रवास के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं जिला पदाधिकारी साथ रहेंगे । प्रवास की सूचना सभी मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों से बूथ के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष और मंडल के पदाधिकारी जिम्मेदारी से यह आग्रह किया गया है ।



