18 किलों से अधिक अफीम के पेड़ पुलिस ने जप्त किये
Chhindwara 21 February 2025
चौरई यशो:- चौरई पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हया में एक किसान के खेत में छापामारी कार्यवाही करते हुये 18 किलो 394 ग्राम अफीम के गीले पेड़ जप्त किये जिसकी कीमत एक लाख अस्सी हजार रूपये बतायी गयी । पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 21 फरवरी 25 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चन्हिया खुर्द का केवल वर्मा अपने खेत में अफीम के पौधे लगाया हुआ हैं ।
चौरई पुलिस को सूचना विश्वसनीय प्रतीत होने पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन में थाना प्रभारी चौरई द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु 03 अलग-अलग पुलिस टीम को मौके पर कार्यवाही हेतु रवाना की गयी। पुलिस टीम के द्वारा मौके पर रेड कार्यवाही की गयी जो केवल वर्मा के खेत में कुंआ के पास अफीम के पौधे लगे हुये मिले ।
आरोपी केवल वर्मा के खेत में लगे अफीम के पेड कुल 18 किलो 394 ग्राम गीले कीमती 1,80,000 रूपये के जप्त किया गया । आरोपी केवल वर्मा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 178/25 धारा 8,18 (ष्ट),25 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । आरोपी केवल वर्मा को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष ज्यूडिशियल रिमांड में पेश किया जाता है ।





