Tue, 24 Nov 2026 | 06:38:33 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ साजिश के घेरे में विधायक दिनेश राय मुनमुन, दलालों के शिकंजे में पुलिस तंत्र! आर्ट ऑफ लिविंग की 45 वर्षों की यात्रा आध्यात्मिक चेतना और मानव सेवा का प्रेरक अभियान कोरोना काल में सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली की मांग, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन 40 से अधिक सेवा प्रकल्पों के साथ रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा डिस्ट्रिक्ट में अव्वल, 15 पुरस्कारों से सम्मानित कर वसूली में गड़बड़ी और आईडी के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई, रोजगार सहायक बर्खास्त बच्चों को बताए बाल विवाह के दुष्परिणाम, सुरक्षित स्पर्श और बाल अधिकारों की दी जानकारी ग्राम पंचायत डुंगरिया में उचित मूल्य दुकान खोलने के लिए 29 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जाना खेलों में कॅरियर का महत्व

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Feb 22, 2025 05:46 pm / Post views : 368

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जाना खेलों में कॅरियर का महत्व
शेयर करें:

मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम एवं खेल कार्यालय के शैक्षणिक भ्रमण में मिली उपयोगी जानकारी

 Seoni 22 February 2025 सिवनी यशो:- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिवनी के 170 छात्र-छात्राओं ने जिला खेल कार्यालय एवं मेजर ध्यानचंद सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर छात्रों को खेल और युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, खेल गतिविधियों एवं सुविधाओं की जानकारी प्रदान की गई। खेलों में भविष्य की संभावनाओं को लेकर छात्रों के मन में विशेष जिज्ञासा देखी गई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि खेल न केवल व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, बल्कि इसमें उज्जवल भविष्य की भी अपार संभावनाएँ हैं। विभाग द्वारा खिलाडिय़ों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में भागीदारी के अवसर, वित्तीय सहायता और पुरस्कार जैसी सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्रीमती मनु धुर्वे ने छात्रों को खेलों को करियर के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया और उन्हें यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि खेलों में न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है, बल्कि यह करियर के लिए भी एक सशक्त माध्यम है। इस शैक्षणिक भ्रमण में खेल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विद्यालय के शिक्षक नवीन कुमार अवधिया, एम. एस. बिनवार, श्रीमती अनामिका तिवारी, श्रीमती प्रेमलता सिंह एवं श्रीमती कोज यामी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों को इस अनुभव से अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं खेल विभाग के अधिकारियों के साथ सामूहिक चित्र लिया गया। इस दौरान छात्रों में उत्साह और ऊर्जा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। यह भ्रमण उनके लिए न केवल शैक्षणिक बल्कि प्रेरणादायी भी रहा। जिला खेल और युवा कल्याण विभाग, सिवनी युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए सतत कार्यरत है। विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक व प्रायोगिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक छात्र-छात्राएँ खेलों के प्रति प्रेरित हो सकें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें