मध्यप्रदेशसिवनी

लापरवाही बरतने वाले पटवारियों को नोटिस जारी

राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की कलेक्टर सुश्री जैन ने की समीक्षा

Seoni 27 February 2025

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने गुरूवार 27 फरवरी को राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अनुभागवार स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री, आधार लिंकिंग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों की ई-केवायसी सहित भू-राजस्व वसूली की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में अपर कलेक्टर सीएल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनिता खण्डायत सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्?व, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने राजस्व न्यायालयवार प्रकरणों के निराकरण प्रगति की समीक्षा करते हुये सभी राजस्व अधिकारियों को प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी प्रकरण अकारण लंबित न रहे। कलेक्टर सुश्री जैन ने स्वामित्व योजना के लंबित प्रकरणों के भी त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है।

बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने लंबित सीएम हेल्प लाईन की भी शिकायतवार विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान केवलारी अनुभाग के छींदा पटवारी द्वारा राहत राशि संबंधी शिकायत के निराकरण में लापरवाही बरतना पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये हैं। इसी तरह धनौरा पटवारी द्वारा सीमांकन में लापरवाही बरतना पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर सुश्री जैन ने मांग अनुरूप भू-राजस्व वसूली जमा करवाने के लिए सभी तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को उनके अनुभाग में स्थित वैटलैंड की राजस्व रिकार्ड में प्रविष्टी करने के शासन के निर्देशानुसार वैटलैंड के चिन्हांकन तथा सीमांकन कर प्रविष्टी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

कलेक्टर ने 44 लापरवाह अधिकारियों पर लगाया अर्थदण्ड (penalty)

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button