WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशसिवनी

वर-वधू और परिजन खुशी झूम उठे, 562 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे

सामूहिक विवाह कार्यक्रम का लखनादौन में हुआ भव्य आयोजन

वर-वधू और परिजन खुशी झूम उठे, 562 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे - Seoni News

Seoni 01 March 2025
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह योजनान्तर्गत आज लखनादौन विकासखण्ड के वन विद्यालय मैदान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह में 562 जोड़ों ने परिणय सूत्र में बंधकर दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, जनपद अध्यक्ष पार्वती डुमारी उईके, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दीपक निगम, नगर परिषद अध्यक्ष मीना गोल्हानी सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं एसडीएम रवि कुमार सिहाग सहित जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी एवं वर-वधु के परिजनों की उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा नवविवाहितों पर चावल एवं पुष्प की वर्षा कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया एवं खुशहाल दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं गई। विवाह पश्चात नवदंपतियों में प्रत्येक को 49-49 हजार रुपए का चेक प्रदान किया।

वर-वधू और परिजन खुशी झूम उठे, 562 जोड़ें परिणय सूत्र में बंधे - Seoni News

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीईओ जनपद लखनादौन प्रशांत उइके से प्राप्त जानकारी अनुसार सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 186 जोड़ों ने हिन्दू रीतिरिवाज, 375 आदिवासी रिवाजो से एवं 01 जोड़ों ने मुस्लिम विवाह किया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सहयोग के लिए संचालित योजना के तहत आयोजित इस समारोह के दौरान वर-वधू और परिजनों में खुशी की लहर रही। परिवारजनों ने बेटी के विवाह पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से पुत्री का विवाह धूमधाम से सम्पन्न हो गया है। इसके लिए सभी परिवारजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!