मध्यप्रदेशसिवनी

वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने मनाया होली मिलन समारोह

शराब बंदी हस्ताक्षर अभियान में समर्थन, 500 हस्ताक्षर करवाने का संकल्प

Seoni 06 March 2025
सिवनी यशो:- वैश्य महिला इकाई का होली मिलन समारोह सोनिया आशीष सोनी के निवास पर बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी का फूलों से श्रृंगार कर पूजा-अर्चना कर गुलाल लगाया गया। इसके बाद महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर रंगोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए फाग गीत व भगवान श्रीकृष्ण भजनों में महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। इसके बाद मनोरंजन गेम आयोजित किए गए।

शराब बंदी को लेकर चल रहा है, हस्ताक्षर अभियान

वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई ने मनाया होली मिलन समारोह - Seoni News

वैश्य महिला इकाई की सभी बहनों ने शराब बंदी हस्ताक्षर अभियान में समर्थन दिया। 500 हस्ताक्षर करवाने का सभी बहनों ने मिलकर संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई की जिला प्रभारी इंदिरा प्रकाश सराफ व अध्यक्ष ऋतु दहिकर ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

शराब बंदी के लिये गुलाबी गैंग ने खोला मोर्चा, कहा गांव – गांव होगा उग्र प्रदर्शन

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button