व्याख्याता नरेन्द्र नायक को दी गयी सेवानिवृती पर विदाई
Seoni 06 March 2025
सिवनी यशो:- 42 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने वाले पीएमश्री शास.क.उ.मा.वि. बरघाट में पदस्थ व्याख्याता नरेन्द्र नायक को उनकी सेवा निवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई 22 फरवरी 1963 को ग्राम छुई जिला सिवनी में जन्मे नरेन्द्र नायक ने एमए बीएड की उपाधि प्राप्त 06 दिसम्बर 1982 से सहायक शिक्षक के पद पर शासकीय बुनियादी प्राथमिक शाला बरघाट में अध्यापन कार्य प्रारंभ किया।
तत्पश्चात् 1994 में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बरघाट में स्थानांतरित हुए जहां उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर 2006 में उनकी पदोन्नति हुई, फिर जनवरी 2019 में पीएमश्री शास. कन्या. उच्च. माध्य. विद्या. बरघाट में स्थानांतरित हुये यही पर अगस्त 2024 में व्याख्याता के पद पर पदोन्नत हुये। इन्होने खेल के क्षेत्र में भी बहुत नाम कामाया है। फरवरी मे सेवानिवृत होने के बाद संस्था मे उनका विदाई समारोह आयोजित किया किया गया । जहां संस्था प्राचार्य श्रीमती सरला नरेती, एवं स्टॉफ के द्वारा सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन परसराम देशमुख वरिष्ठ शिक्षक के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नरेन्द्र नायक जी परिवार के सदस्य, मित्रगण आदि उपस्थित थे। सभी के द्वारा उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।





